Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ने ने रिलीज से पहले ही बना लिए ये अनोखा रिकॉर्ड
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब ने ने रिलीज से पहले ही बना लिए ये अनोखा रिकॉर्ड

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
akshay-kumars-film-lakshmi-bomb-made-this-big-record-before-release_396104

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है. उनके फैंस 2020 की दिपावली पर यह फिल्म देख सकते हैं. बीते बुधवार को अक्षय ने ट्वीट करके बताया था कि उनकी यह फिल्म इसी साल दिवाली के अवसर पर 9 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी जाएगी. कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है.

इस फिल्म का पोस्टर इतना शानदार है कि अक्षय के फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. इसके कारण ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का यह पोस्टर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मोशन पोस्टर बन चुका है. इस बात की सूचना डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है. हॉटस्टार ने अक्षय की एक इमेज शेयर करते हुए बताया है कि मिस्टर खिलाड़ी के अनोखे लुक ने सभी सीमाएं और रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' ने रिलीज से पहले बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इमेज में लिखा है कि फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का मोशन पोस्टर सबसे अधिक देखा जाने वाला मोशन पोस्टर बन चुका है. हॉटस्टार के अनुसार इसके पोस्टर को 24 घंटे से भी कम समय में 2.1 करोड़ व्यूज मिल चुका है. यह आंकड़ा अभी भी तेजी से बढ़ता जा रहा है.

Salman Khan was first offered Laxmi Bomb, preparing to release the film  around Akshay Kumar's birthday | पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी लक्ष्मी बॉम्ब,  मेकर्स कर रहे हैं अक्षय कुमार

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ में अक्षय कुमार पहली बार किन्नर का कैरेक्टर निभाते हुए देखे जाएंगे. यह फिल्म दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘कंचना’ की हिन्दी रीमेक है. इसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है. इस फिल्म में अक्षय के साथ तुषार कपूर, कियारा आडवाणी, शरद केलकर और अश्विनी अय्यर जैसे एक्टर भी अपने किरदार निभाते हुए दिखेंगे.

Breaking barriers and how. Thank you everyone for making this the most viewed motion poster in 24 hours!#YehDiwaliLaxmmiBombWaali 💥 #LaxmmiBomb #DisneyPlusHotstarMultiplex #FoxStarStudios@akshaykumar @advani_kiara @offl_Lawrence pic.twitter.com/besMOY2rBc

— Disney+ Hotstar VIP (@DisneyplusHSVIP) September 17, 2020

कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण देश भर में सिनेमाघर बंद हो चुके हैं. इसके कारण मजबूर होकर इस फिल्म के निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है. कोरोना के कारण एक फायदा हुआ कि इस फिल्म की ईद पर सलमान खान की राधे के साथ टक्कर होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण दोनों फिल्में पोस्टपोन हो गईं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में कोरोना के 1817 नए मामले आए सामने संक्रमण से हुई कई मौते
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह पर देश को करेंगे संबोधित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.