Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत-चीन विवाद : चीन को ताकत दिखाने के लिए लद्दाख में राफेल ने भरी उड़ान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

भारत-चीन विवाद : चीन को ताकत दिखाने के लिए लद्दाख में राफेल ने भरी उड़ान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
india-china-border-tension-rafale-aircraft-to-join-indian-air-force-today-indias-strength-will-increase-know-5-special-things_393569

भारत और चीन विवाद के बीच दोनों देशों के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच चीनी क्षेत्र मोल्डो में होने वाली अहम बैठक से ठीक पहले लद्दाख में भारतीय वायुसेना के राफेल और मिराज लड़ाकू विमान ने उड़ान भरकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है.

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न सीमा विवाद के बाद यह छठवें दौर की लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत है. बता दें कि चीन के साथ चल रही तनातनी को देखते हुए वायुसेना ने अपने सुखोई और मिराज विमान की तैनाती पहले से यहां पर कर रखी है.

सूत्रों के मुताबिक राफेल में सुरक्षा के लिहजा से रविवार को लद्दाख और उसके आसपास के क्षेत्रों में उड़ान भरी. राफेल के बाद कुछ मिराज ​विमान भी इलाके में उड़ान भरते देखे गए हैं. बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 10 सितंबर को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान को वायुसेना में शामिल किया था. इससे पूर्व जुलाई के आखिर में फ्रांस से पांच राफेल विमान अंबाला पहुंचे थे.

India China Border Tension: भारतीय वायुसेना में आज शामिल होगा राफेल विमान,  भारत की बढ़ेगी ताकत, जानें 5 खास बातें - Sanjeevnitoday | DailyHunt

बता दें कि आज मोल्डो में होने वाली अहम बैठक में 10 सितंबर को मास्को में भारत एवं चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुए समझौते के क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है. एक सूत्र ने कहा, हम टकराव के सभी बिंदुओं से चीनी बलों को शीघ्र एवं पूरी तरह पीछे हटाने पर जोर देंगे.

India-China Standoff: चीन के साथ मोल्डो में होने वाली बैठक से पहले लद्दाख में राफेल और मिराज ने भरी उड़ान

यह सीमा पर शांति स्थापित रखने की दिशा में पहला कदम है भारत-चीन के बीच होने वाली इस कमांडर स्तर की वार्ता से पहले शनिवार को भारतीय सेना की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत आला अधिकारी शामिल हुए थे. इस बैठक में भारत की तरफ से चीन के सामने कौन-कौन से मुद्दे उठाए जाएंगे ये तय किया गया था.

भारत और चीन की सेनाओं के बीच कोर कमांडरों बैठक से पहले भारत ने पैगोंग झील के तनातनी के इलाके में करीब 20 से ज्यादा चोटियों पर अपने आपको और मजबूत कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार को सरकार के एक सूत्र ने दी.

वायुसेना में शामिल हुए 5 राफेल, भारत के लिए बना आसमानी ताकत, जानिए 12 खास  बातें

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना लद्दाख में आसमान में निगरानी के लिए नये शामिल हुए राफेल जेट का उपयोग कर रहा है, पिछले तीन हफ्तों में चीनी सैनिकों द्वारा उत्तेजक कार्रवाई के मद्देनजर लड़ाकू तत्परता दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है. चीनी उत्तेजक कार्रवाईयों में हवाई फायर किए जाने की तीन घटनाएं भी शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से लगभग 10 लोगों की मौत
Next: आज से भारतीय रेलवे बिहार, यूपी समेत कई राज्‍यों से क्‍लोन ट्रेनें कर रहा शुरू

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.