Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज से भारतीय रेलवे बिहार, यूपी समेत कई राज्‍यों से क्‍लोन ट्रेनें कर रहा शुरू
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आज से भारतीय रेलवे बिहार, यूपी समेत कई राज्‍यों से क्‍लोन ट्रेनें कर रहा शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
clone_trains_0-sixteen_nine

भारतीय रेलवे आज यानी 21 सितंबर 2020 से यात्रियों की सुविधा के लिए देश के सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त रूट्स पर 20 जोड़ी स्‍पेशल क्‍लोन ट्रेन शुरू कर रहा है. ये क्‍लोन ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होंगी और पहले से तय समय पर चलेंगी. इन 3-एसी क्‍लोन ट्रेनों की रफ्तार मुख्‍य ट्रेन से ज्‍यादा होगी. साथ ही इनके स्‍टॉपेज भी मुख्‍य ट्रेन से कम होंगे. इससे दोनों ट्रेनें आखिरी स्‍टेशन पर करीब-करीब एक ही समय पर पहुंचेंगी. ये भी संभव है कि क्‍लोन ट्रेन मुख्‍य ट्रेन से पहले गंतव्‍य स्‍टेशन पर पहुंच जाए.

क्लोन ट्रेनों के स्टॉपेज ऑपरेशनल हॉल्ट्स या डिवीजनल हेडक्वार्टर्स तक सीमित होंगे. इसलिए सफर का समय घट जाएगा और ये गंतव्य पर मुख्‍य ट्रेनों के मुकाबले पहले पहुंच सकती हैं. कोरोना प्रकोप के इस दौर में लोग केवल बहुत जरूरी होने पर ही ट्रेनों में सफर करेंगे. इसलिए इंडियन रेलवे यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त रूट्स पर सफर करने वाले सभी यात्रियों को ट्रेन में जगह मिल जाए. इससे किसी इमरजेंसी में यात्रा कर रहे या आखिरी मिनट पर ट्रेवल प्लान बनाने वालों को काफी सहूलियत होगी.

Time Table 2

रेलवे ने देश के जिन रूट्स पर वेटिंग लिस्‍ट लगातार लंबी होती रही है, उन पर कंफर्म टिकट देने के लिए ये क्‍लोन ट्रेनें शुरू कर रहा है. इससे व्‍यस्‍त रूट्स पर हर पैसेंजर को कंफर्म बर्थ मिलना तय है. इसी के लिए भारतीय रेलवे क्‍लोन ट्रेनें चला रही है. आसान शब्‍दों में समझें तो मुख्‍य ट्रेन के जाने के कुछ समय बाद उसी रूट की दूसरी ट्रेन उसी प्‍लेटफॉर्म से जाएगी, जो वेटिंग लिस्‍ट वाले पैसेंजर्स को लेकर जाएगी. इससे वेटिंग टिकट वाले यात्री करीब-करीब उसी समय पर बिना किसी परेशानी के अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे.

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज, आज से इन रूट्स पर चलेंगी क्लोन ट्रेनें

क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेनें पहले से ही चल रहीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन व अन्य स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्‍त होंगी. मंत्रालय की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक, सहरसा समेत बिहार के 5 स्टेशनों से क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें सहरसा के साथ ही पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेंद्रनगर स्टेशन से चलेंगी. वहीं, 3 क्‍लोन ट्रेनें पंजाब के अमृतसर से शुरू होंगी. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरू होकर दिल्‍ली आने वाली क्‍लोन ट्रेन सिर्फ दो स्‍टेशनों लखनऊ और मुरादाबाद स्‍टेशन पर ही रुकेगी. ये ट्रेनें यूपी, बिहार, दिल्‍ली, पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र समेत कई राज्‍यों के बीच चलाई जाएंगी.

Post navigation

Previous: भारत-चीन विवाद : चीन को ताकत दिखाने के लिए लद्दाख में राफेल ने भरी उड़ान
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों में खाली पदों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.