Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों में खाली पदों को लेकर किया बड़ा ऐलान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों में खाली पदों को लेकर किया बड़ा ऐलान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

सरकारी नौकरियों में भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है. सोमवार को सीएम योगी 5 बजे सभी विभागों के प्रमुख सचिव के साथ बैठक करेंगे.

इस बैठक में सभी आयोगों और भर्ती बोर्डों के प्रमुखों से भी शामिल होंगे. यूपी लोकसेवा आयोग की तर्ज़ पर निष्पक्ष तरीके से तेजी से सभी भर्तियां कराई जाए, इसके लिए रणनीति तय की जाएगी. सीएम ने पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक में सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा था. जिसके बाद सभी भर्ती आयोगों और बोर्ड की बैठक करने का निर्णय लिया गया. आज सीएम योगी सभी विभागों के ख़ाली पदों और रोजगार सृजन को लेकर समीक्षा करेंगे.

गौरतलब है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले 3 महीनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए 6 महीने के अंदर नियुक्ति पत्र बांटने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने कहा जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग से पारदर्शी और निष्पक्ष भर्तियां हुई हैं, उसी प्रकार तेजी से भर्तियां की जाएं बता दें अब तक हुई बड़ी सरकारी भर्तियों में एक लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती और 50 हजार टीचर की भर्ती हो चुकी है. इसके अलावा एक लाख से अधिक अन्य विभागों में भर्ती हो चुकी है.

सरकारी भर्तियों में तेजी लाने के निर्देशों के बीच 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों को मुख्यमंत्री खुद नियुक्ति पत्र बंटेंगे. दरअसल, मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 37 हाजर पदों को छोड़कर बाकी बचे पदों पर भर्ती की अनुमति दी है. बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि सरकार सभी 69 हजार पदों पर भर्ती करना चाह रही थी, लेकिन कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट चले गए. जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब उन पदों पर नियुक्ति दी जाएगी जिनकी अनुमति सुप्रीम कोर्ट से मिली है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से भारतीय रेलवे बिहार, यूपी समेत कई राज्‍यों से क्‍लोन ट्रेनें कर रहा शुरू
Next: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार के रोजगार के दावे को बताया फर्जी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.