Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार के रोजगार के दावे को बताया फर्जी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार के रोजगार के दावे को बताया फर्जी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
0240959c32d77bd43d666ed6b6ef1a19f2f9c77cb15b728f80410400051fdc55

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने रोज़गार के सवाल को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने योगी सरकार के दावों को पूरी तरह गलत और फर्जी करार दिया है. उन्होंने कहा है कि सीएम की ओर से आज बुलाई गई बैठक से यह साफ़ हो गया है कि सरकार ने अभी तक अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई थी. सरकार झूठे दावे कर रही है. उसे सरकारी नौकरियों को लेकर आंकड़ा पेश करना चाहिए.

प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ भर्ती आयोगों के प्रमुखों के साथ सीएम की आज होने वाली बैठक सिर्फ दिखावा है. यह बैठक चुनाव से साल भर पहले बुलाई गई है. कई महीने प्रक्रिया शुरू कराने में लगाया जाएगा और फिर जानबूझकर कुछ ऐसी कमियां छोड़ दी जाएंगी, जिससे मामला अदालत में लटक जाएगा.

Congress Leader Pramod Tiwari on Yogi Adityanth and Jobs in UP ANN

उनके मुताबिक़ सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है. सरकार ने सरकारी नौकरियों में पांच साल संविदा पर रखे जाने और पचास साल में रिटायरमेंट का प्रस्ताव विभाग से तैयार कराया था, लेकिन युवाओं के ज़बरदस्त विरोध के चलते इसे न सिर्फ ठंडे बस्ते में डालना पड़ा, बल्कि विपक्ष को भी बेवजह बदनाम किया गया.

प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई नहीं होने देगी और सड़क से लेकर संसद तक इसका पुरज़ोर तरीके से विरोध करेगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों में खाली पदों को लेकर किया बड़ा ऐलान
Next: उत्तर प्रदेश : भूमि पूजन के बाद से ही अयोध्या में तेजी से बढ़े जमीनों के दाम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.