Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटे में आये लगभग 75 हजार नए संक्रमित मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटे में आये लगभग 75 हजार नए संक्रमित मामले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
17_04_2020-covid-19-ppe_20197811_15423753

भारत में पिछले चार दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर पहुंचा दिया है.

देश में पिछले 24 घंटों में 75,083 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1053 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 101,468 मरीज ठीक भी हुए हैं.

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 2.50 लाख के करीब, 6900 से ज्यादा मौतें,  इनमें आधे लोगों की जान पिछले 15 दिन में गई - Jansatta

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख 62 हजार हो गई है. इनमें से 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 75 हजार हो गई और 44 लाख 97 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है ICMR के मुताबिक, 21 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 53 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 33 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

Coronavirus in India Highlights: तमिलनाडु में कोरोना के 2147 नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, देश में संक्रमितों की संख्या 3,54,065  पहुंचा - Jansatta

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 18% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 22 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चार दिन से ज्यादा कोई पर्यटक उत्तराखंड में बिना कोरोना वायरस टेस्ट के नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
Next: सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगो से की भीड़ में ना जानें की अपील

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.