Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगो से की भीड़ में ना जानें की अपील
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

सीएम जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगो से की भीड़ में ना जानें की अपील

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
5f449d510850d

हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बढ़ते मामलों के बीच सीएम जयराम ठाकुर का बयान आया है. सीएम ने सूबे की जनता से अपील की है कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, इसलिए सावधानियां पहले से ज्यादा बरतें. दरअसल, हिमाचल में देखने में यह आ रहा है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं. जब मामले कम थे उस वक्त सूबे के लोगों ने सावधानियां भी बरतीं और नियमों की भी सख्ती से पालना की, लेकिन अब सावधानियों की जरूरत है लेकिन उसमें कमी आ रही है.

सीएम जयराम ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. साथ ही जो नियम बताएं गए हैं उनकी पालना करते रहें. अनलॉक-4 में बहुत सी आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में कोरोना के मामले और ज्यादा बढ़ने की उम्मीदें हैं. हिमाचल में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है. हालांकि राज्य सरकार का मानना है कि देश और प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन फिर भी सरकारें कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है.

हिमाचल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, भीड़ में जानें से बचें: सीएम

हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन लोगों को कोरोना हो चुका है लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं. ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है. वे लोग अपने घरों में रहें और अलग रहें. हालांकि जिनमें लक्षण हैं और किसी गंभीर बीमारी से भी पीड़ित हैं. उनका अस्पताल में भी ईलाज होगा. सीएम ने हिमाचल में कोरोना से हुई मौतों पर भी चिंता जाहिर की.

विस में गूंजा भदसाली गोलीकांड मामला, न्यायिक जांच से सरकार का इंकार -  uttamhindu

हिमाचल सरकार ने पहले की मान लिया है कि प्रदेश में कम्युनिटी स्प्रेड हो चुका है, जो प्रारंभिक दौर में है. पूर्व में कोरोना पॉजिटिव आने पर उसकी पूरी कांटेक्ट ट्रेसिंग हो रही थी, लेकिन अब कांटेक्ट ट्रेसिंग करना मुश्किल हो गया है. कम्युनिटी ट्रांसमिशन बढ़ने के कारण अब पहले से ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है.

Coronavirus In India Live Updates: Karnataka Kerala Delhi Up Rajasthan  Tamil Nadu Haryana punjab - देश में मरीजों की संख्या 140 के पार, सेना में  सामने आया पहला पॉजिटिव केस - Amar

हिमाचल में कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 12438 कोरोना केस हो गए हैं. इनमें से एक्टिव केस 4458 हैं और 7836 ठीक हुए हैं. अब तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है. हिमाचल में हर रोज 300 से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. कोरोना के चलते राज्य सचिवालय में भी कई अफसर क्वारंटीन हैं, जिनमें एसीएस हेल्थ आर डी धीमान, एसीएस राम सुभग सिंह, निशा सिंह सहित कई अधिकारी होम आइसोलेशन में हैं. विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुन जिंदल और योजना सलाहकार बसु सूद भी क्वांरटीन हो गए हैं.

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा 24 घंटे में आये लगभग 75 हजार नए संक्रमित मामले
Next: सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़ रिया चक्रबोर्ती की न्यायी हिरासत को बढ़ाया गया छे अक्टूबर तक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.