Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत दुनिया में कोरोना महामारी का सबसे प्रभावित देश बना 24 घंटे में 83 हजार नए मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत दुनिया में कोरोना महामारी का सबसे प्रभावित देश बना 24 घंटे में 83 हजार नए मरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona1-2

देश में 21वें दिन लगातार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अबतक कोरोना से संक्रमित 90 हजार लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि भारत दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर बना हुआ है. देश में पिछले 24 घंटों में 83,347 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1085 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक 89,746 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख 46 हजार हो गई है. इनमें से 90,020 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 68 हजार हो गई और 45 लाख 87 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है ICMR के मुताबिक, 22 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 62 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 53 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

India ranks second in the world in corona infection crossed Brazil - कोरोना  मामले में ब्राजील को पछाड़ दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचा भारत

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 81% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 23 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़ रिया चक्रबोर्ती की न्यायी हिरासत को बढ़ाया गया छे अक्टूबर तक
Next: एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अनुराग कश्यप-पायल घोष मामले में तोड़ी अपनी चुप्पी कहा दोषी पाए गए अगर अनुराग तो। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.