Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार : DGP की कुर्सी छोड़ गुप्तेश्वर पांडे ने लिया विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार : DGP की कुर्सी छोड़ गुप्तेश्वर पांडे ने लिया विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने सेवाकाल से 5 महीने पहले ही पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS ले कर सबको चौंका दिया है. बिहार के तेज-तर्रार आईपीएस ऑफिसर और हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुर्खियों में रहे गुप्तेश्वर पांडेय के इस कदम के बाद अब उनकी राजनीति में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है.

बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले गुप्तेश्वर पांडे ने सेवानिवृत्ति से 5 महीने पहले ही नौकरी छोड़ी है, जिसके बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही अटकलों को काफी बल मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि वो बक्सर (जो कि उनका गृह जिला भी है) विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं.

दरअसल, रिटायरमेंट के एक दिन पहले ही गुप्तेश्वर पांडे बक्सर गए थे, जहां सिविल ड्रेस में उनकी एक तस्वीर बक्सर जिला के जेडीयू अध्यक्ष के साथ वायरल हुई थी, हालांकि, उन्होंने इस तस्वीर को राजनीति से जोड़ने की बात नहीं की थी, लेकिन इसके सोशल मीडिया में आने के एक दिन बाद ही उन्होंने वीआरएस ले लिया.

माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक मुन्ना तिवारी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने सेवाकाल में दूसरी बार इस्तीफा दिया है. वो इससे पहले कई जिलों के एसपी और डीआईजी के अलावा मुजफ्फरपुर के जोनल आईजी भी रह चुके हैं.

बिहार के डीजीपी के रूप में उन्होंने 2019 में कुर्सी संभाली थी. जिस हिसाब से गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस को सरकार ने मंजूर किया है वैसे मैं उनके राजनीति में आने का ऐलान औपचारिक घोषणा मात्र रह गई है. गुप्तेश्वर पांडेय ने इससे पहले भी साल 2009 में अपने पद से ले लिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने वापस लिया था,

Post navigation

Previous: मुम्बई में तेज बारिश से बढ़ी सभी की मुश्किलें कई इलाकों में लोकल सेवये हुई ठप
Next: बिहार : तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का बनाया मन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.