Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार : तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का बनाया मन
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिहार : तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का बनाया मन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Tej-pratap-yadav

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटै तेजप्रताप यादव अब बिहार विधानसभा के चुनाव में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ने का मन पूरी तरह से बना चुके हैं. अपने चुनाव अभियान के तहत जनसंवाद यात्रा को लेकर दूसरी बार तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे. इस बार वह दो दिवसीय दौरे पर समस्तीपुर के हसनपुर पहुंचे हैं, जहां लोगों से मिलकर वोट मांग रहे हैं.

अपनी यात्रा के पहले दिन तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड के इलाकों में रोड शो किया. इस दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनका चुनाव का मुद्दा होगा सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमने महुआ में अपने कार्यकाल में रहते हुए मेडिकल कॉलेज खुलवाने का काम किया है, ऐसे ही हसनपुर में भी काम करेंगे.

अपने नए विधानसभा क्षेत्र हसनपुर पहुंचे तेज प्रताप यादव, कार्यकर्ताओं ने  किया स्वागत » BeforePrint News | Hyperlocal News Hindi

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है. यहां भी हम डिग्री कॉलेज खुलवाने का काम करेंगे. अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन तेजप्रताप यादव फिर से बुधवार को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सिंघिया प्रखंड के इलाकों में रोड शो करेंगे. दरअसल, क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के सीट बदलने के पीछे की वजह उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ही मानी जा रही हैं.

Bihar Assembly Election: तेजप्रताप यादव ने बदल ली अपनी सीट! महुआ की जगह यहां मांग रहे वोट

हाल ही में तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय ने आरजेडी को छोड़कर जेडीयू का दामन थामा है और माना जा रहा है कि उनकी बेटी ऐश्वर्या राय भी यादव परिवार के साथ सियासी लड़ाई में खुलकर आगे आएंगी. वह महुआ सीट से चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में तेजप्रताप को डर है कि महुआ से अगर ऐश्वर्या चुनाव लड़ती हैं तो हार का खतरा बढ़ जाएगा.

Post navigation

Previous: बिहार : DGP की कुर्सी छोड़ गुप्तेश्वर पांडे ने लिया विधानसभा का चुनाव लड़ने का फैसला
Next: चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर होगी जेल की सजा : राजस्थान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.