Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बीजेपी सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने गुप्तेश्वर पांडे को लेकर कही ये बड़ी बात :
  • देश
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

बीजेपी सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने गुप्तेश्वर पांडे को लेकर कही ये बड़ी बात :

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
manoj1

बीजेपी सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार के पूर्व डीजीपी जैसे लोगों को जन सेवा में आना चाहिए. गौरतलब है कि बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने हाल ही में स्वैच्छित सेवा निवृत्ति ली है. उन्होंने अपनी रिटायरमेंट से पांच महीने पहले ही वीआरएस लिया है. वह जल्द ही सक्रिय राजनीति में आएंगे. इसे लेकर गुप्तेश्वर ने अब तक कई बार संकेत दिए हैं.

उन्होंने कल ही कहा कि वह राजनीति को लोगों की सेवा का सबसे बड़ा मानते हैं. ऐसे में अगर मौका मिला तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा अगर मौका मिला और इस योग्य समझा गया कि मुझे राजनीति में आना चाहिए तो मैं आ सकता हूं

लेकिन वे लोग निर्णय करेंगे जो हमारी मिट्टी के हैं, बिहार की जनता है और उसमें पहला हक तो बक्सर के लोगों का है जहां मैं पला—बढ़ा हूं उन्होंने कहा, राजनीति में आने का अब मेरा मन हो गया है. अब स्थिति ऐसी बन गई है कि मुझे लगता है कि अब इसमें आ जाना चाहिए.

मनोज तिवारी ने बांधे गुप्तेश्वर पांडेय की तारीफों के पुल, कहा- वो न होते तो  सुशांत केस की CBI जांच नहीं होती

गौरतलब है कि गुप्तेश्वर पांडे ने भले राजनीति में आने का मन बना लिया हो लेकिन वे कब और कैसे आएंगे इस पर अभी फैसला करेंगे. इसके साथ ही वे किसी पार्टी से चुनाव लडे़ंगे या फिर निर्दलीय के रूप में चुनावी दंगल में आएंगे ये भी अभी वक्त के गर्भ में है. उल्लेखनीय है कि उन्होंने बक्सर में में जेडीयू के जिलाध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की थी. उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी करीबी माना जाता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: काशी की बिटिया शिवांगी सिंह ने रचा इतिहास बनीं राफेल की पहली महिला फाइटर पायलट
Next: जम्मू : ब्लॉक डेवलपमेंट समिति के चेयरमैन भूपिंदर सिंह की हत्या पर बीजेपी ने पाकिस्तान पर बोला हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.