Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे. मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज पहले वक्ता के रूप में रखा गया है. बैठक न्यूयॉर्क समय सुबह 9 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे होगी.

75 वें UNGA सत्र का विषय भविष्य जो हम चाहते हैं, संयुक्त राष्ट्र जिसकी हमें ज़रूरत है बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए COVID -19 का सामना करने में प्रभावी बहुपक्षीय कार्रवाई पर भी चर्चा होगी. चूंकि इस वर्ष UNGA को COVID-19 महामारी की पृष्ठभूमि में आयोजित किया जा रहा है, इसलिए यह लगभग पूरी तरह वर्चुअल ही हो रही है. इसलिए न्यूयॉर्क के UNGA हॉल में प्रधानमंत्री का संबोधन एक प्रसारित एक पूर्व रिकॉर्डेड वीडियो सन्देश के तौर पर प्रसारित किया जाएगा.

UNGA के 75 वें सत्र के दौरान भारत के लिए कुछ प्राथमिकता के मुद्दे इस प्रकार हैं: आतंकवाद-निरोध पर वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए, भारत प्रतिबंध पर फैसला लेने वाली लिस्टिंग समितियों में संस्थाओं और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने और उनके नाम हटाए जाने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता पर लिए जोर देगा.

यूएन के लिए एक सबसे बड़े ट्रूप कंट्रीब्यूटिंग कंट्री में से एक होने के नाते, भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए मेंडेट तय करने की प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भागीदारी चाहता है. सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर भारत की सक्रिय भागीदारी जारी रखना.

UNGA : पीएम मोदी का आज संयुक्त राष्ट्र में संबोधन, इमरान खान के 'झूठ' पर  देंगे करारा जवाब,PM Modi Speech in UNGA on pakistan and imran khan corona

एक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में भारत की भूमिका को बढ़ावा देते हुए, दुनिया के 150 से अधिक देशों को कोविड19 बीमारी से लड़ने में वैश्विक फार्मेसी के रूप में भारत की तरफ आए उपलब्ध कराई गई सहायता को उजागर करना. साल 2020 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन की 25 वीं वर्षगांठ भी है.

ऐसे में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में अपनी प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों को दोहराएगा. South दक्षिण-दक्षिण विकास भागीदार के रूप में भारत की भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा. विशेष रूप से भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि के संदर्भ में.

pm modi unga speech video conferencing pakistan imran khan

जलवायु परिवर्तन पर एसडीजी 17 के तहत वैश्विक साझेदारी के विचार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उभारा जाएगा. खासकर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना जैसे कदमों को. भारत आने वाले दो वर्षों के लिए यूएनएससी का एक अस्थायी सदस्य होगा, जहाँ 5-एस का दृष्टिकोण पर चलेगा जिसमें सम्मान, संवद, सहयोग शांति और समृद्धि शामिल है.

भारत की प्राथमिकताओं में- अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के लिए प्रभावी प्रतिक्रिया, NORMS (बहुपक्षीय व्यवस्था के सुधार के लिए नया दिशानिर्धारण), सभी के लिए प्रौद्योगिकी और शांति स्थापना की सुव्यवस्थित करना है ताकि अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए समावेशी और जिम्मेदार समाधान हासिल किए जा सकें.

Post navigation

Previous: डीजल के दामों में एक बार फिर लगातार दूसरे दिन कटौती, पेट्रोल स्थिर, जानिए 4 महानगरों के दाम:-
Next: यूपी 112 के व्हाट्सएप पर सीएम योगी को मिला धमकी का मैसेज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.