Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रेलवे ने त्यौहारों के दौरान शुरू किया विशेष रेलगाड़ी
  • देश

रेलवे ने त्यौहारों के दौरान शुरू किया विशेष रेलगाड़ी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
indian railways

indian railways

 

नई दिल्ली। रेलवे दीपावली और छठ पूजा पर्व के दौरान कुछ और विशेष रेलगाडियों का संचालन करने का फैसला किया है। पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल/03266 आनंद विहार टर्मिनल-पटना विशेष रेलगाड़ी 6 फेरे चलेगी।

82365 पटना आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 03.11.2019, 07.11.2019 और 10.11.2019 को पटना से रात्रि 08.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 02.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 03266 आनंद विहार टर्मिनल-पटना एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 04.11.2019, 08.11.2019 और 11.11.2019 को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 06.35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 04.30 बजे पटना पहुंचेगी।

एक वातानुकूलित 2 टीयर, चार वातानुकूलित 3 टीयर और आठ शयनयान के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 82527 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल/05528 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी (02 फेरे)

82527 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 04.11.2019 को दरभंगा से रात्रि 09.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 10.10 बजे दिल्ली जं0 पहुंचेगी। वापसी दिशा में 05528 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 06.11.2019 को दिल्ली जं0 से मध्य रात्रि 00.10 बजे प्रस्थान करके उसी दिन रात्रि 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

एक वातानुकूलित 2 टीयर सह वातानुकूलित 3 टीयर, तीन वातानुकूलित 3 टीयर, ग्यारह शयनयान, सात सामान्य श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान के डिब्बों वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गौंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुविधा स्पेशल रेलगाड़ी (03 फेरे) दिनांक 27.10.2019 से 10.11.2019 तक भुवनेश्वर से प्रत्येक रविवार को रात्रि 11.55 बजे प्रस्थान करके मंगलवार सुबह 07.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 82420 आनंद विहार टर्मिनल- भुवनेश्वर साप्ताहिक सुविधा स्पेशल रेलगाड़ी (03 फेरे) दिनांक 29.10.2019 से 12.11.2019 तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सांय 05.45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी।

तीन वातानुकूलित 3 टीयर, दस शयनयान, तीन सामान्य श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, बांकुड़ा, आद्रा, गोमोह, कोडरमा, गया, सासाराम, दीन दयाल उपाध्याय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

Post navigation

Previous: आगरा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के तीन नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा
Next: सीमा पर तनाव,इस बार पाक ने नहीं स्वीकारी भारत की दिवाली मिठाई

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.