Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिवसेना नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर दी प्रतिक्रिया
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शिवसेना नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर दी प्रतिक्रिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maharashtra-shiv-sena-spokesperson-sanjay-raut-meets-former-cm-devendra-fadnavis-the-states-politics-at-a-new-juncture_398274

देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है. संजय राउत ने अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह सामना में इंटरव्यू के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले थे. वहीं बीजेपी ने भी राजनीति से परे मुलाकात बताया है. उन्होंने कहा कि फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं, राज्य के दो नेता मिल सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस जल्द ही शिवसेना को इंटरव्यू दे सकते हैं. हालांकि इसके लिए शर्त रखी गयी है कि यह इंटरव्यू बिहार चुनाव के बाद किया जाएगा. देवेंद्र फडणवीस बीजेपी की ओर से बिहार में चुनाव प्रचार का काम देख रहे हैं. बता दें कि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक भी हैं.

दअरसल महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन कई ऐसे मौके आए जब तीनों दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए. लगातार यह चर्चा चलती रही कि क्या यह गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाएगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था. हालांकि चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग हो गई. शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी.

sanjay raut gives clarification on his meeting with devendra fadnavis, says it was about interview

इसके बाद से बीजेपी और खासतौर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. कोरोना से लेकर सुशांत राजपूत मौत मामला, कंगना रनौत मामले पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है. माना जा रहा है कि सुशांत राजपूत मामला ज्यादा लंबा खिंचने से शिवसेना कहीं ना कहीं दबाव में है, फडणवीस से राउत की मुलाकात इसी दबाव को कम करने की कोशिश मानी जा रही है.

Post navigation

Previous: Ather 450X कलेकटर एडिसन से उठा पर्दा, सिर्फ चुनिंदा ग्राहक ही खरीद पाएंगे यह स्कूटर:—–
Next: माँ बनने वाली हैं ‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं खूबसूरत फोटोज:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.