Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिग्ग बॉस 14: क्या इस वजह से टीना दत्ता ने ठुकराया सलमान खान का ऑफर :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बिग्ग बॉस 14: क्या इस वजह से टीना दत्ता ने ठुकराया सलमान खान का ऑफर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments

बिग बॉस-14 को ऑनएयर होने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ समय पहले ऐसी चर्चा थी कि एक्ट्रेस टीना दत्ता भी शो का बनने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शो में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया था। वहीं अब टीना के बिग बॉस-14 का हिस्सा न बनने के पीछे का कारण सामने आया है।

Tina Dutta breaks internet with her bikni photos, see pictures here | News  Track Live, NewsTrack English 1

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा-‘एक्ट्रेस को हर साल रिएलिटी शो के लिए अप्रोच किया जाता है। इस साल वह शो साइन करने के बेहद करीब थीं लेकिन आर्थिक मामले पर बात नहीं बन सकी। जिसके बाद टीना ने अपने पांव पीछे खींच लिए।

Tina Dutta: Latest News, Videos and Photos on Tina Dutta - DNA News

टीना सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट बिग बॉस के नाम एक ‘लव लेटर’ लिखकर शो का हिस्सा बनने की अफवाहों पर विराम लगा चुकी हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा कि मेरा लव लेटर मेरे फेवरेट बिग बॉस के नाम। रोमांस खराब मत करना।

File:Tina-Dutta.jpg - Wikimedia Commons

टीना लिखती हैं- ‘डियर बिग बॉस, क्या आपको पता है कि आप कितने पसंद हैं? मैं आपको बताती हूं, पहले मैंने कभी नहीं बताया। हे भगवान! जब से आपके साथ मेरा इमेजिनरी रिलेशनशिप शुरू हुआ है, मेरा फोन नॉन स्टॉप बजता है। मुझे उस लड़की की तरह महसूस होता है जो अभी रिश्ते में आई है। मीडिया की ओर से फोन, मेरे और आपके बारे में हेडलाइन्स और खूब सारी उत्सुकता। मैं सोच रही हूं कि ये खिचड़ी पकी ही कैसे? मेरे प्यारे, यह मैच स्वर्ग में नहीं बना है, यहां तक कि न धरती में और न ही भारतीय टेलीविजन में, इसलिए याद रखें कि मैं आपको प्यार करती हूं लेकिन एक दर्शक के तौर पर, एक कंटेस्टेंट के रूप में नहीं। लव टीना दत्ता।

Tina Datta – indiancelebblog.com

आपको बता दें कि टीना दत्ता कलर्स चैनल के शो ‘उतरन’ में ‘इच्छा’ के रोल से घर-घर मशहूर हो गई थीं। इस शो का एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी हिस्सा थीं, उन्होंने ‘तपस्या’ का रोल अदा किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माँ बनने वाली हैं ‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं खूबसूरत फोटोज:-
Next: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का हुआ निधन पीएम मोदी जताया शोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.