Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UNGA में बोले pm आत्मनिर्भर भारत ग्‍लोबल इकोनॉमी को पहुंचाएगा फायदा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

UNGA में बोले pm आत्मनिर्भर भारत ग्‍लोबल इकोनॉमी को पहुंचाएगा फायदा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
PM-Narendra-Modi-9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट के बाद के युग की बदली परिस्थितियों को देखते हुए हम आत्मानिर्भर भारत की सोच को लेकर बढ़ रहे हैं. हमारा मानना है कि आत्मनिर्भर भारत ग्‍लोबल इकोनॉमी को फायदा पहुंचाएगा.

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़ा वैक्‍सीन उत्‍पादक देश भारत की वैक्‍सीन उत्‍पादन क्षमता पूरी दुनिया को वैश्विक महामारी के संकट से बाहर निकलने में काम आएगी. साथ ही कोरोना संकट के बीच संयुक्‍त राष्‍ट्र की भूमिका पर सवाल खड़े किए.

PM मोदी ने UNGA में कहा-आत्मनिर्भर भारत ग्‍लोबल इकोनॉमी को पहुंचाएगा फायदा,  UN की भूमिका पर उठाए सवाल | business - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार  ...

कोरोना संकट के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने आत्‍मनिर्भर भारत कार्यक्रम के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा की. इससे भारत की घरेलू उत्‍पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी और हमारी आयात पर निर्भरता कम होगी.

रिफॉर्म-परफॉर्म-ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत में करोड़ों नागरिकों के जीवन में बदलाव आया है. भारत में महज 4 से 5 साल के भीतर 40 करोड़ लोग औपचारिक वित्‍तीय क्षेत्र से जुड़े हैं. वहीं, 50 करोड़ लोगों को 2 से 3 साल के भीतर मुफ्त स्‍वास्‍थ्‍य सेवा से जोड़ा गया है.

चीन पर भारी पड़ेगा भारत का ये कदम! टेक्‍सटाइल सेक्‍टर में मेगा मार्केटिंग  स्‍ट्रैटजी पर काम शुरू | business - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं. यह हमारी संस्कृति, संस्कार और सोच का हिस्सा है. संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने हमेशा विश्‍व कल्याण को प्राथमिकता दी है. महामारी के इस मुश्किल दौर में भी भारत की फार्मा इंडस्ट्री ने 150 से ज्‍यादा देशों को जरूरी दवाइयां भेजी हैं.

दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक देश के तौर पर आज मैं वैश्विक समुदाय को आश्वासन देना चाहता हूं कि हमारी ये क्षमता पूरी मानवता को कोरोना संकट से बाहर निकालने के काम आएगी. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की प्रतिष्ठा और इसके अनुभव को हम वैश्विक हित के लिए इस्‍तेमाल करेंगे.

Post navigation

Previous: बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन के दौरान शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान ने किया अजीबो गरीब पोस्ट शेयर :–
Next: दिल्ली में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी होंगे परमानेंट : अरविंद केजरीवाल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.