Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर : कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन मसला पंहुचा सुप्रीम कोर्ट
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर : कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन मसला पंहुचा सुप्रीम कोर्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

कृषि बिल के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन जारी है. इस बीच यह मसला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. केरल से कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन ने सुप्रीम कोर्ट में कृषि अधिनियम को चुनौती दी है. संसद द्वारा पिछले सप्ताह पारित किए गए किसानों से जुड़े बिल को वापस लेने के लिए रिट याचिका दायर की गई है.

कांग्रेस सांसद टीएन प्रतापन ने मूल्य आश्वासन और फार्म सेवा अधिनियम, 2020 के किसान समझौते के खिलाफ याचिका दाखिल की है. टीएन प्रतापन ने धारा 32 की धारा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 13, 14, 18 और 19 की संवैधानिकता को चुनौती दी है. उनका कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का उल्लंघन है.

कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों का भारत बंद, यूपी, बिहार, पंजाब समेत  दूसरे राज्यों की देखें तस्वीरें

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष टीएन प्रतापन के वकील आशीष जॉर्ज, एडवोकेट जेम्स पी थॉमस और एडवोकेट सीआर रेखेश शर्मा पेश होंगे. इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और उन्हें कानून बनाने के एक दिन बाद, पंजाब युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट इलाके में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया.

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी (फाइल फोटो-PTI)

शहीद भगत सिंह की जयंती पर सुबह लगभग 7.15 बजे विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब युवा कांग्रेस के लगभग 10-15 कार्यकर्ता एक ट्रक से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने ट्रक से एक ट्रैक्टर को उतारा और उसमें आग लगा दी. इंडियन यूथ कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में कहा कि अगर बहरों को सुनाना है, तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए.

किसानों का भारत बंद: कांग्रेस बोली- पूंजीपतियों की मदद के लिए PM ने पास  करवाया कृषि बिल, गरीबों की परवाह नहीं

इंडियन यूथ कांग्रेस के ट्वीट में कहा गया, ‘शहीद भगत सिंह की स्मृति के सम्मान में, पंजाब युवा कांग्रेस ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर को जलाकर किसानों के प्रति भाजपा सरकार के उदासीन रवैये का विरोध किया. सोते हुए सरकार को जगाओ. इंकलाब जिंदाबाद.’ घटना को राष्ट्रपति भवन से कुछ मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया.

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया बैंक लोन मोरेटोरियम मामला यहाँ जाने कितना टला। ..
Next: कम हुये डीजल के दाम पेट्रोल की कीमत पर कोई सुनवाई नहीं अभी :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.