Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी आज करेंगे किसानों से बातचीत
  • चंडीगढ़
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी आज करेंगे किसानों से बातचीत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_9image_09_45_106600382di4-ll

मोदी सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून देश में विवाद का विषय बन गया है. कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है. इसी विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कई किसानों से इस बिल के बारे में बात की. राहुल ने एक बार फिर कृषि कानून का विरोध किया और इसे अंग्रेजों का कानून करार दिया.

महाराष्ट्र के एक किसान ने राहुल से कहा कि अंग्रेजों से लड़ाई के लिए महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, आज महात्मा गांधी जिंदा होते तो इस कानून का विरोध करते. राहुल गांधी बोले कि तीन कृषि किसान और नोटबंदी-जीएसटी में कोई फर्क नहीं है. पहले पैर में कुल्हाड़ी मारी और अब दिल में चोट की.

Live: कृषि कानून पर बवाल, किसानों से बात करेंगे राहुल, रेलवे ट्रैक पर बैठे  प्रदर्शनकारी – Delhi News

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया, उन्होंने कहा कि इन्हें ये बात समझ नहीं आएगी ये लोग तो अंग्रेजों के साथ खड़े थे.किसानों ने राहुल गांधी से कहा कि MSP को लेकर कोई भरोसा नहीं दिया गया, इस कानून से सिर्फ अमीरों का भला होगा. राहुल ने पूछा कि इस कानून में सबसे खराब क्या है जिसपर किसान ने कहा कि अगर भला ही करना है तो MSP क्यों नहीं लाते. किसानों ने कहा कि क्या अडानी-अंबानी सीधे किसानों से खरीदेंगे?

किसानों के दिल की आवाज़ #KisaanKiBaat https://t.co/zIklGplT9B

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2020

एक किसान ने राहुल से कहा कि पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी और अब ये कार्पोरेट कंपनी आ जाएगी. राहुल ने एक किसान से सवाल किया कि पीएम मोदी ने MSP का वादा किया है, जिसपर किसान ने कहा कि वो उनकी बात नहीं मान रहे हैं.

किसान ने राहुल गांधी से कहा कि इस कानून से सिर्फ कंपनी का फायदा होगा, किसान मजदूर बन जाएगा. बिहार के एक किसान ने कहा कि 2006 का कानून फिर लागू होना चाहिए. राहुल ने कहा कि भट्टा परसौल की लड़ाई जब मैंने लड़ी तो मेरे ऊपर हमला किया गया था.

कृषि बिल पर संग्राम जारी, राहुल गांधी ने की किसानों से बातचीत - Farm Bill  Farmers Protest Congress Rahul Gandhi Bihar Election 2020 - AajTak

आपको बता दें कि जब संसद में कृषि बिल को लेकर घमासान हो रहा था, उस वक्त राहुल गांधी विदेश में थे. अब जब राहुल आए हैं तो देशभर में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच अब वो किसानों से उनका हाल जानेंगे और परेशानियों पर मंथन करेंगे.

राहुल गांधी की ओर से पुरजोर तरीके से कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है. सोमवार को ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र द्वारा लाया गया नया कानून किसानों के लिए मौत का फरमान है. भारत में किसानों की आवाज को संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह दबाया जा रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मौत
Next: जीकप परीछा रिजल्ट 2020: यूपी जेईई रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें:

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.