Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कलाकार और कोरियाग्राफर जोहरा सहगल पर गूगल ने बनाया डूडल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कलाकार और कोरियाग्राफर जोहरा सहगल पर गूगल ने बनाया डूडल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

गूगल ने आज भारत की सबसे पॉपुलर कलाकार जोहरा सहगल का शानदार डूडल बनाया है. जोहरा एक एक्ट्रेस, डांसर और कोरियाग्राफर थीं. वह भारत की पहली महिला कलाकार रही हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिली.

गूगल ने अपने डूडल में उनके क्लासिकल डांस वाले पोज में की तस्वीर बनाई है और इसे चारों तरफ से रंग-बिरंगे फूलों से सजाया है. जोहरा सहगल पर बनाए गए इस स्पेशल डूडल को आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने डिजाइन किया है.

गूगल डूडल ब्लॉग में इसके बारे में लिखा गया आइकोनिक भारतीय एक्ट्रेस और डांसर जोहरा सहगल पर आज का डूडल आर्टिस्ट पार्वती पिल्लई ने बनाया है. वह देश की पहली महिला एक्ट्रेस हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली. जोहरा ने फिल्म ‘नीचा नगर’ में बहुत यादगार रोल किया था.

यह फिल्म साल 1946 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. इसे भारतीय सिनेमा की पहली इंटरनेशन क्रिटिकल सक्सेस मिली. ‘नीचा नगर’ को फेस्टिवल का सर्वोच्च सम्मान द पाल्मे डी ओर प्राइज मिला.

जोहरा को Google का Doodle : बाॅलीवुड की पहली एक्ट्रेस, मिला था सबसे बड़ा  अवार्ड

जोहरा सहगल का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज उल्लाह खान था. उनका जन्म सहारनपुर में 27 अप्रैल 1912 को हुआ. उन्होंने अपनी 20 साल की उम्र तक जर्मनी के ड्रेसडेन में बैलेट स्कूल से पढ़ाई की. भारत लौटने के बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और 1945 में इंडियन पीपुल्स थिएटर्स एसोसिएशन में शामिल हुई हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के बाद वह 1962 में लंदन चली गईं और ‘डॉक्टर व्हू’ जैसे क्लासिल ब्रिटिश टीवी शो और 1984 मिनीसीरीज ‘दी ज्वैल इन द क्राउन’ में काम किया. जोहरा सहगल को 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालीदास सम्मान और 2010 में पद्म विभुषण से सम्मानित किया गया.

Post navigation

Previous: कमाल का वायरलेस चार्जिंग पैड पढ़ें खास गैजेट की रिव्यू जानकारी :
Next: नाक के जरिए कोरोना वैक्‍सीन देने की तैयारी, जानिए क्‍यों और कैसे काम करती है:

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.