Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • निर्देशक अनुराग कश्यप से पूछताछ के लिए पुलिस भेजेगी समन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

निर्देशक अनुराग कश्यप से पूछताछ के लिए पुलिस भेजेगी समन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

मुंबई पुलिस जल्द ही बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए समन भेजेगी. अनुराग कश्यप पर एक अभिनेत्री ने बलात्कार का आरोप लगाया है. रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली अभिनेत्री की लड़ाई अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लड़ेंगे. इसके लिए आठवले आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाले हैं. आठवले ने मुंबई पुलिस से निर्देशक को गिरफ्तार करने की मांग की है.

अठावले ने कहा मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे मंत्री का समर्थन मिलने पर अभिनेत्री ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.

एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है. आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया. हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है.

एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप दो शादियां कर चुके हैं. उन्होंने साल 1997 में आरती बजाज से पहली शादी की थी. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और साल 2009 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया. अनुराग और आरती की एक बेटी भी है. आरती से अलग होने के बाद अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से दूसरी शादी की. लेकिन ये शादी भी चल नहीं सकी और साल 2015 में दोनों अलग हो गए.

Post navigation

Previous: आज कोर्ट सुनाएगी ड्रग्स मामले में बंद रिया-शोविक की जमानत पर फैसला
Next: पंजाब में किसानों का रेल रोको अभियान लगातार जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.