Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बाबरी विध्वंस केस में फैसला आज लखनऊ से अयोध्या तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बाबरी विध्वंस केस में फैसला आज लखनऊ से अयोध्या तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_9image_10_45_573641908as-ll

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आज लखनऊ स्थित सीबीआई विशेष अदालत का फैसला आ रहा है. इस बेहद संवेदनशील मामले में 28 साल बाद फैसला आ रहा है और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे बीजेपी के कई बड़े नेता केस में आरोपी हैं.

ये फैसला बड़ा है, लिहाजा यूपी में पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. लखनऊ से लेकर अयोध्या तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावा अन्य संवेदनशील जिलों में भी पुलिस अलर्ट है. साथ ही सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है.

बाबरी विध्वंस केस में फैसला थोड़ी देर में, कोर्ट पहुंचे विनय कटियार-चंपत  राय, साक्षी महाराज

लखनऊ स्थित सीबीआई विशेष कोर्ट में सभी 32 आरोपियों को पेश होना है, इसे देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षाबलों की टीम ने फैसले से पहले सुबह के वक्त डॉग स्कवॉड के साथ इलाके का जायजा लिया.

बाबरी विध्वंस मामला: फैसला आने से पहले अयोध्या समेत प्रदेश में हाई अलर्ट -  babri demolition high alert in the state ayodhya before the verdict comes -  UP Punjab Kesari

दूसरी तरफ अयोध्या में भी पुलिस अलर्ट पर है. जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं. बुधवार सुबह से ही पुलिस ने आने जाने वाले लोगों को चेक किया. इससे पहले मंगलवार को अयोध्या से सटे बाराबंकी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने खुद आईजी अयोध्या संजीव गुप्ता पहुंचे थे.

Babri Masjid Demolition case hearing after 4 year in kesarbagh High court  लखनऊ: 4 साल बाद पुराने हाईकोर्ट कैसरबाग में बढ़ी हलचल, बाबरी विध्वंस केस  में आज फैसला - Babri Masjid Demolition ...

यहां आईजी ने बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए. इसके बाद चेकिंग भी शुरू की गई.

Post navigation

Previous: औरा से एलांट्रा 60,000 तक सस्ती मिल रहीं Hyundai की कारें:
Next: बिग बॉस के घर में एक दिन रहने के इतने लाख रुपये लेंगी राधे मां, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.