Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर प्रियंका गाँधी ने CM योगी का मांगा इस्तीफा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर प्रियंका गाँधी ने CM योगी का मांगा इस्तीफा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dd11-1601438562

हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा पनप रहा है. पहले पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई, फिर जब मौत हो गई तो पुलिस ने हाथरस पहुंचकर आधी रात को जबरन अंतिम संस्कार कर दिया.

अब पुलिस के इसी रवैये पर विपक्ष आगबबूला है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है.

प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से ट्वीट किया गया कि रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उप्र प्रशासन ने जबरन जला दिया. जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी, जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया.

cdn.shortpixel.ai/client/q_glossy,ret_img,w_300...

प्रियंका की ओर से कहा गया कि पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का अधिकार छीना और मृतका को सम्मान तक नहीं दिया. घोर अमानवीयता. आपने अपराध रोका नहीं बल्कि अपराधियों की तरह व्यवहार किया. अत्याचार रोका नहीं, एक मासूम बच्ची और उसके परिवार पर दोगुना अत्याचार किया. प्रियंका ने मांग करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दो. आपके शासन में न्याय नहीं, सिर्फ अन्याय का बोलबाला है.

Hathras Gang-Rape : जांच के लिए योगी सरकार ने गठित की SIT, 7 दिन में मांगी  रिपोर्ट | Newstimes network

इसी घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया जाता है. ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है.

रात को 2.30 बजे परिजन गिड़गिड़ाते रहे लेकिन हाथरस की पीड़िता के शरीर को उप्र प्रशासन ने जबरन जला दिया।

जब वह जीवित थी तब सरकार ने उसे सुरक्षा नहीं दी। जब उस पर हमला हुआ सरकार ने समय पर इलाज नहीं दिया।

पीड़िता की मृत्यु के बाद सरकार ने परिजनों से बेटी के अंतिम संस्कार का..1/2

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 30, 2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अंतिम संस्कार को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए. उन्होंने लिखा कि हाथरस की पीड़िता का पहले कुछ वहशियों ने बलात्कार किया और कल पूरे सिस्टम ने बलात्कार किया. पूरा प्रकरण बेहद पीड़ादायी है.

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मामले में ट्वीट कर आरोप लगाया. मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी पुलिस द्वारा हाथरस की गैंगरेप दलित पीड़िता के शव को उसके परिवार को न सौंपकर उनकी मर्जी के बिना व उनकी गैर-मौजूदगी में ही कल आधी रात को अन्तिम संस्कार कर देना लोगों में काफी संदेह व आक्रोश पैदा करता है. बीएसपी पुलिस के ऐसे गलत रवैये की कड़े शब्दों में निन्दा करती है.

बसपा प्रमुख ने लिखा कि अगर माननीय सुप्रीम कोर्ट इस संगीन प्रकरण का स्वयं ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो यह बेहतर होगा, वरना इस जघन्य मामले में यूपी सरकार व पुलिस के रवैये से ऐसा कतई नहीं लगता है कि गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद भी उसके परिवार को न्याय व दोषियों को कड़ी सजा मिल पाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग बॉस के घर में एक दिन रहने के इतने लाख रुपये लेंगी राधे मां, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान:-
Next: हाथरस गैंगरेप मामले में मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनाया कड़ा रुख

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.