Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अनिल देशमुख का योगी पर वार कहा फिल्म सिटी पर नहीं अपराध पर दे ध्यान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अनिल देशमुख का योगी पर वार कहा फिल्म सिटी पर नहीं अपराध पर दे ध्यान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने हाथरस की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर मंगलवार को दुख प्रकट किया. साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोषियों को शीघ्र सजा देने की मांग की.

देशमुख ने ट्विटर के जरिये भी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि अच्छा होता कि बीजेपी के मुख्यमंत्री राज्य में फिल्म सिटी की जगह अपराध मुक्त शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते.राकांपा मंत्री देशमुख ने ट्वीट किया हाथरस पीड़िता की मौत पर दुख हुआ.

आदित्यनाथ जी, आशा है कि दोषी जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे. अच्छा होता अगर आप फिल्म सिटी के स्थान पर अपराध मुक्त शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते ताकि हमारी बहनें सुरक्षित रहतीं

#उत्तरप्रदेश के हाथरस में सामूहिक पीड़िता की दर्दनाक मौत हो गई, उसे भावपूर्ण श्रद्धांजलि। @myogiadityanath जी अपराधियों पें अंकुश लगाये। लेकिन अगर आप 'फिल्म सिटी' के बजाय 'क्लीन सिटी फ्रॉम गुंडों' पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो यह हमारी माताएँ और बहनों के लिए अधिक उपयोगी होगा।

— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) September 29, 2020

आपको बता दें, यूपी की हाथरस पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने गैंगरेप पीड़ित लड़की का अंतिम संस्कार घरवालों की मर्जी के बगैर खुद ही कर दिया. अब उसका सबूत भी सामने आया है, लड़की की चिता सजाते और चिता को आग लगाते पुलिसवाले कैमरे में कैद हुए हैं.

गैंगरेप पीड़ित लड़की की कल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी. उसका शव रात को ही उसके गांव पहुंचाया गया लेकिन आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने आधी रात को ही लड़की के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया, वो भी उसके घरवालों की मर्जी के बगैर.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस गैंगरेप मामले में मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनाया कड़ा रुख
Next: मुख्यमंत्री योगी ने 2024-25 महाकुंभ के लिए कार्ययोजना बनाने को दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.