Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर अवार्ड देकर किया सम्मानित
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर अवार्ड देकर किया सम्मानित

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
6430sonusoodsponsorsanothercharteredflighttosendover1701-300x167

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया था, जिसके चलते अभिनेता को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनीटेरीयन एक्शन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

सम्मानित किए जाने पर सोनू ने कहा यह एक दुर्लभ सम्मान है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा मिला यह सम्मान बहुत खास है. मैंने बिना किसी उम्मीद के अपने देशवासियों के लिए वो किया जो मुझसे हो सका. हालांकि इस तरह से सम्मान मिलने से अच्छा लगता है.

नेक काम के लिए सोनू सूद को मिला UNDP से सम्मान, बने पहले बॉलीवुड एक्टर

सोनू सूद ने कहा कि मैं 2030 तक एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) हासिल करने के प्रयासों में यूएनडीपी का पूरा समर्थन करता हूं. इन लक्ष्यों के कार्यान्वयन से पृथ्वी और मानव जाति को बहुत फायदा होगा अभिनेता को यह अवार्ड वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया गया.

समारोह की अध्यक्षता पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि स्थायी विकास लक्ष्य संबंधी पुरस्कार इस बात का प्रमाण हैं कि मुश्किल हालात में भी साझे प्रयासों से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के भारतीय प्रतिनिधि नाडिया राशिद ने एसडीजीज की महत्ता पर कहा कि हम सामान्य की तरह कारोबार जारी नहीं रख सकते।

Sonu Sood Award From United Nations Development Program Help People -  कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए मददगार बने Sonu Sood को  मिला यूएन का प्रतिष्ठित अवॉर्ड ...
स्थिर विकास लक्ष्यों की जल्द प्राप्ति के लिए हमें नवीनता, समाधान और नई तकनीकों की जरूरत है। यह विशेष पुरस्कार दुबई के कारोबारी और समाज सेवी डॉ. एसपीएस ओबराय को दिया गया। वह अपने सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से विदेश में फंसे भारतीयों की मदद करते हैं।

17 अन्य श्रेणियों के लिए इकबाल शाह को तालाबंदी के दौरान भोजन वितरण के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में ‘सभी को साथ लेकर चलने की भावना’ अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। ‘आर्थिक स्थिरता’ पुरस्कार एनजीओ श्रेणी में रेडक्रॉस, इन्फोसिस पीजीआई सराय को मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों को शरण देने और ‘संवेदना’ को मुफ्त एंबुलेंस सेवाओं के लिए मिला।

कोरोना काल मे प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद को संयुक्त राष्ट्र  के तरफ से सम्मान,ये अवार्ड... | बॉलीवुड | Humlog

यह अवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी में गुरदेव कौर दयोल को सांसरिक स्व-सहायता समूह ‘फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन’ के लिए मिला। पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालॉजी को पराली प्रबंधन प्रोग्राम के लिए वातावरण स्थिरता पुरस्कार गवर्नमेंट श्रेणी में मिला और पंजाब रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम को धान की पराली से बॉयोमास ऊर्जा सामग्री तैयार करने के लिए उद्योग श्रेणी में यह अवार्ड मिला।

Post navigation

Previous: आई पी एल 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, दिल्ली को 15 रन से हराया:-
Next: कंगना रनौत ने कहा मुझे सपोर्ट करने वाले पड़ोसियों को BMC ने धमकाया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.