Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस गैंगरेप कांड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की चर्चा दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस गैंगरेप कांड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की चर्चा दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

हाथरस गैंगरेप कांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है. सीएम योगी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए. इस मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस में बालिका के साथ घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दोषी कतई नहीं बचेंगे. प्रकरण की जांच हेतु विशेष जांच दल का गठन किया गया है. यह दल आगामी सात दिवस में अपनी रिपोर्ट देगा. त्वरित न्याय सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकरण का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा.

बिना परिवार की इजाजत दलित लड़की का अंतिम संस्कार करने के मामले में हाथरस पुलिस ने सफाई दी है. अपने ट्वीट में हाथरस पुलिस ने कहा कि यह असत्य खबर फैलायी जा रही है कि थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत दुर्भाग्यपूर्ण घटित घटना में मृतिका के शव का अन्तिम संस्कार बिना परिजनों की अनुमति के पुलिस ने जबरन रात में करा दिया. हम इसका खंडन करते हैं.

गौरतलब है कि हाथरस में चंदपा की दुष्कर्म पीड़िता का उसके गांव बुधवार रात में कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया. इससे पहले शव को घर की जगह अंत्येष्टि स्थल पर ले जाने को लेकर गांव में विरोध शुरू हो गया. परिजन एंबुलेंस के आगे लेट गए. उनकी मांग थी कि शव को पहले घर पर ले जाया जाए. इसको लेकर लोगों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई.

रात करीब सवा दो बजे तक मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा. बाद में पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक एंबुलेंस के सामने लेटी महिलाओं को हटाया. इस दौरान धक्कामुक्की और खींचतान भी हुई. वहां पर चीख-पुकार मचने लगी. इसके बाद शव को श्मशान ले जाया गया और करीब ढाई बजे बिटिया के शव का पुलिस ने जबरिया अंतिम संस्कार कर दिया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अक्टूबर के महीने में होने जा रही कई वेब सीरीज रिलीज यहाँ देखे सभी की लिस्ट
Next: लॉकडाउन के दौरान भारत में बढ़ी महिला कर्मचारियों की भागीदारी, वर्क फ्रॉम होम का मिला फायदा:

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.