Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्ट को हेल्दी रखने में सबसे बड़ा रोल वर्कआउट का, जानिए किस उम्र में कौन सी एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाएगी और हार्ट अटैक रोकेगी:
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हार्ट को हेल्दी रखने में सबसे बड़ा रोल वर्कआउट का, जानिए किस उम्र में कौन सी एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाएगी और हार्ट अटैक रोकेगी:

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
world-heart-day-young-people-of-22-years-are-also-becoming-heart-patients-due-to-interactive-lifestyle_730X365

रोजाना एक्सरसाइज और खुश रहते हैं तो दिल की बीमारी का खतरा 50 फीसदी तक कम हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ एक्सरसाइज में बदलाव भी जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी उम्र के मुताबिक एक्सरसाइज चुन लें।

हार्ट को हेल्दी रखने में सबसे बड़ा रोल वर्कआउट का, जानिए किस उम्र में कौन  सी एक्सरसाइज दिल को मजबूत बनाएगी और हार्ट अटैक रोकेगी - Right To Recall ...

इस बीस की उम्र में दौड़ने, साइकिल चलाने, खेलने से मजबूत दिल की नींव पड़ती है। ये एक्सरसाइज दिल को पंप करती हैं। बच्चों को हर दिन दौड़ने, कूदने और खेलने के बहुत सारे मौके मिलने चाहिए। 6 से 17 साल के बच्चों को हर दिन कम से कम 1 घंटा (60 मिनट) शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। फिर चाहे वो स्कूल में हो या घर के पास मैदान में। हार्ट के लिए इस उम्र में बच्चे एरोबिक गतिविधि भी कर सकते हैं।
20 की उम्र में शरीर मजबूत और लचीला होता है। फिटनेस की नींव रखने का यह सही समय है। दोस्तों के साथ खेल खेलें, जैसे कि टेनिस या रैकेटबॉल। खेल में हाइकिंग या बाइकिंग, स्वीमिंग शामिल करें। सप्ताह में कम से कम 5 दिन, 60 मिनट व्यायाम जरूर करें। 30 की उम्र के बाद वजन को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है। इस उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियां मजबूत बनाने के लिए यह समय अच्छा है। रोज वेटलिफ्टिंग करें। इन कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट से हृदय गति बढ़ती रहती है। रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर होता है।

World Heart Day 2020: कोरोना काल में दिल को दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये  उपाय - TheViralLines News

40 साल की उम्र के बाद शरीर में स्वाभाविक रूप से गिरावट शुरू हो जाती है। हमारी मांसपेशियां लचक खोने लगती हैं। पुरुष और महिला दोनों के हार्मोन के स्तर में गिरावट आती है। हार्ट की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका एक्सरसाइज ही है। सप्ताह में कम से कम 3 से 5 बार कार्डियो वर्कआउट जरूर करें। यदि आपके जोड़ों में दर्द रहने लगे तो आप साइक्लिंग और स्विमिंग करें। जब आप 50 की उम्र के पार हो जाते हैं तो रोजमर्रा में हाथ-पैर में दर्द की शिकायत आम हो सकती है। इस उम्र के बाद पाचन क्षमता धीमी हो जाती है। वजन आसानी से बढ़ सकता है। ये एक्सरसाइज इससे बचाती है।

Breathing Tips: व्यायाम के दौरान सही तरीके से सांस लेने से बढ़ जाते हैं  इसके लाभ, जानें सांस लेने का सही तरीका | News India Live, Look News  India,India Live News Hindi,

शोधकर्ताओं ने पाया है कि जो लोग उम्र बढ़ने पर शारीरिक गतिविधियां करना कम कर देते हैं, उनमें हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा 27% बढ़ जाता है। जबकि जो लाेग शारीरिक गतिविधियां जारी रखते हैं, उनमें जोखिम 11% तक कम होता है। इस उम्र में ब्रिस्क वॉकिंग, वेट लिफ्टिंग, डांसिंग, गार्डनिंग, योगा करें। तनाव से बचें। तनाव से एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलिज होते हैं। ये धमनियों को संकीर्ण बनाते हैं। रक्तचाप बढ़ाते हैं। याेग से तनाव कम होता है।

सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत बनती हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में सुनवाई आज:याचिका स्वीकार की जाए या नहीं? वादी पक्ष के तर्क सुनकर कोर्ट आज निर्णय लेगी:–
Next: इश्कबाज की नवीना बोले और तारक मेहता की रीटा रिपोर्टर उर्फ प्रिया आहूजा हुईं कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील:

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.