Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खून से सनी मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
  • क्राइम
  • देश

खून से सनी मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
IMG_20191025_19607

बुधवार सुबह कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित बर्रई जोड़ हाइवे पर 38 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।महिला के गले,माथे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।शार्ट पीएम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है।चलती गाड़ी से फेंकने के कारण महिला के माथे व कनपटी पर चोट लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।महिला के स्लाइट जमा कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सतलापुर मंडीदीप जिला रायसेन निवासी निधि ठाकुर(38)यहां होशंगाबाद रोड स्थित मिलन रेस्टोरेंट में काम करती थी।करीब आठ साल पहले निधि का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह मंडीदीप में अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ रह रही थी।

वह रेस्टोरेंट जाने के लिए मंगलवार 22 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे घर से निकली थी।लेकिन उसके बाद वह न तो रेस्टोरेंट ही पहुंच सकी और न ही घर में किसी प्रकार की कोई सूचना अथवा फोन किया।बुधवार 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बर्रई जोड़ हाइवे पर बालाजी वेयर हाउस के पास मेन रोड पर निधि ठाकुर की लाश पड़ी मिली।महिला के गले,माथे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे।एक राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है लेकिन हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की संभावना की तस्दीक फिलहाल नहीं हो सकी है।विशेष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है अथवा नहीं।

जानकारी मिली है कि मृतका निधि ठाकुर की कनपटी के पास बाई ओर गहरी चोट का निशान है।ऐसा लगता है कि यह चोट चलती गाड़ी से फेंकने के कारण आई है।अज्ञात हत्यारे की तलाश में फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल की ओर आनेजाने वाले रास्तों व मंडीदीप के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी है।रेस्टोरेंट में साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बौखलाए पति ने पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर माकपा नेता के किए कई टुकड़े…
Next: वकील हत्याकांड मामले में पिता बोले- मेरा तो सब कुछ बर्बाद हो गया, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.