Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाओमी के बाद अब रियलमी की बारी, 7 अक्टूबर को लॉन्च होंगे टीवी, ईयरबड, टूथब्रश सहित ये प्रोडक्ट:
  • उत्तर प्रदेश
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शाओमी के बाद अब रियलमी की बारी, 7 अक्टूबर को लॉन्च होंगे टीवी, ईयरबड, टूथब्रश सहित ये प्रोडक्ट:

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20200803_122531-1280x720-1

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होते ही चीनी टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने शानदार प्रोडक्ट के साथ बाजार में धावा बोलने के लिए तैयार हैं। कल ही शाओमी ने अपने खास ईवेंट में फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच, स्मार्ट बल्ब, स्पीकर सहित सोप डिस्पेंसर को लॉन्च किया। अब ओप्पो की सब्सिडियरी रियलमी 7 अक्टूबर को अपना खास ईवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस ईवेंट में रियलमी कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है।

Realme 7 - Realme 7 Pro भारत में हुआ लॉन्च, कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का किया  दावा, जानें कीमत » BeforePrint News | Hyperlocal News Hindi

7 अक्टूबर के ईवेंट में जिस प्रोडक्ट पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी वह है कंपनी का नया स्मार्टफोन रियलमी 7i, ओप्पो ऑफशूट ने अपनी वेबसाइट पर खुलासा किया है कि रियलमी 7 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन अपने असली रियलमी 7i मॉनिकार के रूप में लॉन्च होगा। इससे पहले चर्चा थी कि रियलमी के आगामी फोन कोरियलमी 7 Pro SE के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

Realme आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध करेगी अपना इलेक्ट्रिक टूथब्रश,  जानें फीचर्स और कीमत - realme m1 sonic electric toothbrush sales starts  today-mobile

इसके अलावा, कंपनी कई एआईओटी उत्पादों को भी लॉन्च करने जा रही है। इसमें रियलमी अपनी सबसे प्रीमियम और बहुप्रतीक्षित 55-इंच 4K टीवी का खुलासा करेगा। इसमें कंपनी एल ई डी का अपग्रेड संस्करण SLED पेश करेगा। इसके साथ ही इवेंट में रियलमी Buds Air Pro और रियलमीWatch S Pro का लॉन्च भी हो सकता है।

Xiaomi | शाओमी का Mi Electric Toothbrush T100 भारत में हुआ लॉन्च, देगा 30  दिन का बैटरी बैकअप

इसके अलावा रियलमी एक नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी पेश करने के लिए कमर कस रहा है। इसके साथ ही संभवत: नॉइस कैंसिलेशन सुविधा के साथ नए वायर्ड ईयरबड्स भी लॉन्च हो सकता है। वहीं टेक प्रेमी इस इवेंट में एक नया पावर बैंक भी देख सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पे टी एम से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगता है चार्ज, आप ऐसे फ्री में भेज सकते हैं पैसे:-
Next: गोल्ड लोन लेने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसकी पूरी एबीसीडी जानकारी :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.