Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर आज पूरा देश उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर उनके आदर्शों को याद किया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा कि गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्‍ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं. सत्‍य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्‍व के कल्‍याण का मार्ग प्रशस्‍त करता है।

गांधी जयंती के दिन, कृतज्ञ राष्‍ट्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं। सत्‍य, अहिंसा और प्रेम का उनका संदेश समाज में समरसता और सौहार्द का संचार करके समस्त विश्‍व के कल्‍याण का मार्ग प्रशस्‍त करता है। वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं।

— President of India (@rashtrapatibhvn) October 2, 2020

वे संपूर्ण मानवता के प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं. आइए, गांधी जयंती के पुनीत अवसर पर हम सब पुन: यह संकल्‍प लें कि हम सत्‍य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए, राष्‍ट्र के कल्‍याण और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और एक स्‍वच्‍छ, समृद्ध, सशक्‍त व समावेशी भारत का निर्माण करके गांधी जी के सपनों को साकार करेंगे

https://twitter.com/narendramodi/status/1311843987532050437?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1311843987532050437%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Ftribute-to-bapu-on-the-151st-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi%2F758304

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज गांधी जयंती पर हम अपने प्यारे बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं. उनके जीवन और विचारों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं. बापू के विचार आज भी एक समृद्ध और विकासशील भारत को विचार देने के लिए प्रासंगिक हैं.

गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया।

स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है।

गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। pic.twitter.com/C3EkO2PBjr

— Amit Shah (@AmitShah) October 2, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि गांधी जी के असाधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया. स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहा है. गांधी जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन.

‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा… मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं।’

गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ।#GandhiJayanti

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2020

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांधी जयंती पर ट्वीट करके कहा कि ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा. मैं किसी के अन्याय के समक्ष झुकूं नहीं, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सह सकूं’ गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ.

Post navigation

Previous: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के बारे में जाने कुछ खास बाते
Next: लखनऊ में 11वीं क्लास की दलित छात्रा के साथ एक हफ्ते तक गैंग रेप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.