Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हाथरस का मामले में कोई सदमे तो कोई गुस्से में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा- ‘कोई चीखों को सुनने वाला नहीं’ :-
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस का मामले में कोई सदमे तो कोई गुस्से में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा- ‘कोई चीखों को सुनने वाला नहीं’ :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
nagma tweet

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित दुष्कर्म के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसका असर सोशल मीडिया में भी देखा जा सकता है। इस केस को लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी स्तब्ध हैं। कई एक्ट्रेसेज़ ने इसको लेकर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के ज़रिए व्यक्त की हैं।

Hathras Horror Case Leaves Bollywood Actresses Shocked and Angry, Priyanka  Chopra Jonas, Parineeti Chopra, Sona Mohapatra, Yami Gautam React

प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना को लेकर एक भावुक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखी- ”अनादर और गालियां। झुंझलाहट और गुस्सा। दु:ख और बेबसी। यह भावनाएं बार-बार आ रही हैं। बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है। हमेशा औरतें, हमेशा बच्चियां… दुष्कर्म के बाद दुष्कर्म… हम चिल्लाते हैं, वो चिल्लाते हैं… फिर भी चीखें कोई नहीं सुनता। इतनी नफ़रत क्यों है।

सेलिना जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगायी कि महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वालों अपराधों से निपटने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनायी जाए, क्योंकि बेटियों की सुरक्षा अब उन्हीं के हाथों में है।

परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर Humans Or Monsters शीर्षक से एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा- उन्हें जानवर नहीं कहूंगी, क्योंकि हम में से कुछ जो बन चुके हैं, उसके मुक़ाबले जानवर प्यार करने वाले और वफ़ादार होते हैं। अगर वो दरिंदे इंसान कहलाते हैं तो मैं ख़ुद को इंसान कहे जाने पर शर्मिंदा हूं। मुझे माफ़ कर देना हाथरस। वहीं करीना कपूर ख़ान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पीड़िता के लिए न्याय मांगते हुए दुख प्रकट किया।

Watch: Priyanka Chopra Enjoys Nick Jonas Cappuccino In Toronto; Fans Say  Goals - NDTV Food

ट्विटर पर इस केस को लेकर भी ट्रेंड हो रहा है। मंगलवार रात को युवती का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किये जाने को लेकर भी काफ़ी रोष है। इसको लेकर एक वीडियो ट्विटर पर सर्कुलेट हो रहा है, जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यामी गौतम ने लिखा- इस वीडियो को देखना भयानक एहसास से कम नहीं। पूरी तरह नि:शब्द हूं। परिवार के दु:ख और मजबूरी का अंदाज़ा नहीं लगा सकती। शर्मनाक।

Hathras Horror Case Leaves Bollywood Actresses Shocked and Angry, Priyanka  Chopra Jonas, Parineeti Chopra, Sona Mohapatra, Yami Gautam React
एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं नगमा ने घटना और पीड़िता को लेकर कई सवाल उठाये। नगमा ने लिखा कि इस पर यक़ीन करना बड़ा मुश्किल है कि वो अचानक मर जाती है। दिल्ली के अस्पताल में परिवार को मिलने नहीं दिया जाता।

Hathras Horror Case Leaves Bollywood Actresses Shocked and Angry, Priyanka  Chopra Jonas, Parineeti Chopra, Sona Mohapatra, Yami Gautam React

मल्लिका शेरावत ने लिखा- जब तक भारत औरतों के प्रति अपनी मध्ययुगीन मानसिकता को नहीं बदलता, कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने इसके साथ हाथरस हॉरर और निर्भया केस को हैशटैग बनाया।

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा- अब और हैशटैग नहीं। यह देखकर घिन आती है कि औरतों के साथ यहां किस तरह का सुलूक किया जाता है। मेरी जैसी उन औरतों की दशा का अंदाज़ा भी लगाना मुश्किल है, जो सक्षम जातियों से नहीं आतीं। यह डरावने मर्द। उनकी रोज़ की कहानियां। आओ, हम सब भी उन्हीं की तरह बन जाते हैं। सोचती हूं कि ऐसा कोई मंत्र होता, जिसका जाप करके ऐसा किया जा सकता।

Post navigation

Previous: लखनऊ में 11वीं क्लास की दलित छात्रा के साथ एक हफ्ते तक गैंग रेप
Next: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास धारा 144 हुई लागू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.