Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में 11वीं क्लास की दलित छात्रा के साथ एक हफ्ते तक गैंग रेप
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में 11वीं क्लास की दलित छात्रा के साथ एक हफ्ते तक गैंग रेप

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
nsui-sixteen_nine

लखनऊ में 11वीं क्लास की दलित छात्रा के साथ एक हफ्ते तक बंधक बनाकर गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह भी पता चला है कि पुलिस एक महीने तक केस दर्ज करने से टालती रही. पीड़िता जब शिकायत करने थाने पर पहुंचती मामला टाल दिया जाता. यह सिलसिला एक महीने तक चला. जब हाथरस मामले में बवाल बढ़ा तो पुलिस ने दबाव में आकर एफआईआर दर्ज की.

हाथरस मामले की गंभीरता देखते हुए उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दुष्कर्म का मुकदमा लिख कर दो आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी पुलिस की एक और शर्मनाक करतूत! FIR दर्ज करने के लिए महीनों तक घुमाती  रही, दलित छात्रा से है गैंगरेप का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना गुडंबा क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की दलित छात्रा का आरोप है कि बीते 23 अगस्त को विपिन नामक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर कागजात के साथ अपने घर बुलाया था. पीड़िता जब विपिन के घर पहुंची उसके अलावा शकील और तीन चार युवक पहले से घर में मौजूद थे. पीड़िता का आरोप है कि वहां पर उसके साथ बारी-बारी से सब ने रेप किया. 1 हफ्ते तक बंधक बनाकर रेप करते रहे.

19-year-old Hathras gang-rape victim dies in Delhi hospital

एक हफ्ते बाद तबीयत खराब होने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाना गुडंबा के गढ़ी चौकी पर शिकायत की तो दारोगा ने टाल दिया. आरोप है कि इसी बीच आरोपी विपिन ने पीड़िता के घर जाकर एफआईआर न लिखाने की धमकी दी और पीड़िता की बहनों से छेड़खानी भी की.

Men in India who attacked rape victim's mother arrested

पीड़िता ने तीन सितंबर को गुडंबा थाने में शिकायत की, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई. जब हाथरस मामले में बवाल बढ़ा तो स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने आनन-फानन में पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद आरोपी विपिन और शकील को तकरीबन 1 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है.

बंधक बना दलित छात्रा से गैंगरेप, महीने भर बाद पुलिस ने लिखी FIR

डीसीपी नॉर्थ जोन शालिनी ने बताया, ‘युवती 23 अगस्त को गायब हुई थी. इसके बाद पैरेंट्स ने चौकी पर संपर्क किया था. हालांकि फिर कुछ दिन बाद मिल गई थी. लेकिन उसने कुछ समय बाद में अर्जी दी थी. पीड़िता ने बाद में मेरे ऑफिस अर्जी दी जिसमें तत्काल मुकदमा लिखा गया. एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. युवती ने रेप की बात कही है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को किया याद
Next: हाथरस का मामले में कोई सदमे तो कोई गुस्से में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा- ‘कोई चीखों को सुनने वाला नहीं’ :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.