Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास धारा 144 हुई लागू
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास धारा 144 हुई लागू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

हाथरस की घटना और कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट के आस-पास धारा 144 लगा दी है।

अगले आदेश तक अब यहां पर किसी भी तरह की सभा या आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जंतर मंतर पर भी बगैर अनुमति के लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने इस बात की जानकारी दी।

delhi police impose section 144 around india gate and no gathering will be  allowed at jantar mantar without prior permission - इंडिया गेट के आस-पास  लगाई गई धारा-144, किसी भी तरह की

उन्होंने कहा कि आम लोगों को सूचित किया जाता है कि 03 सितंबर 2020 के दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के तहत जंतर मंतर पर कुल 100 लोगों के जमावड़े की अनुमति है। हालांकि इसके लिए भी संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा इंडिया गेट के आस-पास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 लागू होने के बाद किसी जगह पर एक समय में चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होती है।

General public is informed that in view of Delhi Disaster Management Authority (DDMA) order (dated 03.09.2020) a total gathering up to 100 persons is permissible at Jantar Mantar and that too with prior permission of the competent authority: DCP New Delhi https://t.co/Q0P8eassPW

— ANI (@ANI) October 1, 2020

बता दें कि बुधवार को हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर इंडिया गेट सहित अन्य स्थानों पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया था। यूपी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के बाद आइसा, एएफआई, डीएसयू, क्रांतिकारी युवा संगठन सहित कई छात्र संगठन व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर बल प्रयोग करने और जबरदस्ती हिरासत में लेने आ आरोप लगाया था।

Citizenship Act (CAA) Protest India: Gujarat government imposed Section 144  in Rajkot till 1 January, 2020

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद, विधायक और निगम पार्षद सदस्यों ने 2 अक्टूबर को हाथरस की दलित युवती के साथ हुए कृत्य के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। गौतम ने कहा कि देश भर के दलित समाज में भाजपा सरकार के खिलाफ भयंकर रोष है।

no gathering is permissible around india gate section 144

इससे पहले सोमवार को पंजाब युथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में आग लगा दी थी। इस घटना को अंजाम देने वाले पंजाब युथ कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रिंदर ढिल्लन को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया था। इससे पहले युथ कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस ने इस मामले में दो वाहनों को भी जब्त किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस का मामले में कोई सदमे तो कोई गुस्से में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा- ‘कोई चीखों को सुनने वाला नहीं’ :-
Next: देश में कोरोना का कहर जारी 1 लाख के करीब कोरोना संक्रमितों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.