Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना का कहर जारी 1 लाख के करीब कोरोना संक्रमितों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना का कहर जारी 1 लाख के करीब कोरोना संक्रमितों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-07_f32767e8-94c8-49a9-ad76-bd249ab6b26d_Corona_Cases_Raises

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब 64 लाख मामले हो चुके हैं. इनमें से करीब एक लाख मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 81,484 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. जबकि 78,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए. हालांकि 1095 मरीजों की जान भी चली गई.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 लाख 94 हजार हो गई है. इनमें से 99,773 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 42 हजार हो गई और 53 लाख 52 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है.

Coronavirus In Maharashtra, Death Toll Cross More Than 15 Thousand In  Maharashtra - महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा 15 हजार के  पार, चार लाख से अधिक संक्रमित -

ICMR के मुताबिक, 1 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 67 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है.राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.56% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 15% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 2 October 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के पास धारा 144 हुई लागू
Next: सवाई माधोपुर में भाजपा और कांग्रेस की महिला पदाधिकारी चला रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.