Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिकी इकनॉमी में अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ 31.4 फीसदी तक डाउन
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अमेरिकी इकनॉमी में अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ 31.4 फीसदी तक डाउन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
stock-market

अमेरिकी इकनॉमी को भारी झटका लगा है. यूएस जीडीपी अप्रैल-जून तिमाही में 31.4 फीसदी गिर गई. एक महीने पहले इसमें 31.7 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया था. पिछले चार दशक में यह सबसे ज्यादा गिरावट है. इससे पहले 1958 में प्रेसिडेंट आइजनहावर के वक्त इस तिमाही के दौरान जीडीपी में 10 फीसदी की गिरावट आई थी.

हालांकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि हालात सुधरे तो मौजूदा तिमाही की वार्षिक जीडीपी में 30 फीसदी तक इजाफा हो सकता है क्योंकि अमेरिका में कारोबार और उद्योग तेजी से खुले हैं और लोगों का काम पर लौटना बढ़ा है. इससे पहले रिकवरी की वजह से पहली तिमाही की वार्षिक जीडीपी ग्रोथ 16.7 फीसदी 1950 में हुई थी. उस वक्त हेनरी ट्रूमैन राष्ट्रपति थे.

Indias Growth To Pick-up From Second Quarter Of 2020-21, Says EY Report |  इकनॉमी में सुधार के संकेत, दूसरी तिमाही के बेहतर आंकड़ों ने दिए रफ्तार के  सबूत: अर्नेस्ट एंड यंग

राष्ट्रपति चुनाव की वजह से ट्रंप प्रशासन जुलाई-सितंबर के जीडीपी ग्रोथ रेट का ऐलान 29 अक्टूबर तक नहीं करेगा. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोटरों को दूसरा मौका देने के लिए कहा है ताकि वह इकनॉमी को पटरी पर ला सकें. ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि बाकी की तीन तिमाहियों में इकनॉमी में ग्रोथ नहीं दिखेगी. सालाना ग्रोथ रेट में 4 फीसदी तक गिरावट आ सकती है और अगर अमेरिकी संसद स्टियुमलस पैकेज को मंजूरी देने में नाकाम रहती है तो अर्थव्यवस्था मंदी की जकड़न में फंस सकती है.

India GDP Growth To Lose Momentum From Late Third Quarter Says Oxford  Economics Details Inside | देश की GDP वृद्धि की रफ्तार तीसरी तिमाही से धीमे  पड़ने का अनुमान: ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स

दरअसल कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां धीमी होती जा रही हैं. अमेरिकी अर्थव्यवस्था बेरोजगारी दर बढ़ रही है और पिछले कुछ महीनों से इन-एंप्लॉयमेंट बेनिफिट लेने वालों की तादाद में भी लगातार इजाफा हो रहा है. इस वक्त पूरी दुनिया की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर है, जिसमें कोरोनावायरस संक्रमण, अर्थव्यवस्था और नस्लवाद प्रमुख मुद्दे हैं.

Post navigation

Previous: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के करीब 20 हजार कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
Next: अक्टूबर के अंत में फिर बढ़ेगा कोरोना संक्रमण, मौसम और त्योहार बनेंगे कड़ी चुनौती :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.