Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फोर्ब्स मैग्जीन ने सबसे महंगे एक्टर्स की सूची में अक्षय कुमार हुए शामिल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

फोर्ब्स मैग्जीन ने सबसे महंगे एक्टर्स की सूची में अक्षय कुमार हुए शामिल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

फोर्ब्स मैग्जीन ने इस साल यानि 2020 के सबसे महंगे एक्टर्स की सूची जारी कर दी है. The Highest-Paid Actors Of 2020 की लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बाजी मार ली है. अक्षय कुमार, वर्ष 2020 के शीर्ष 10 दुनिया के सबसे अधिक कमाई वाले अभिनेताओं की सूची में अपनी कुल कमाई 48.5 मिलियन डॉलर के साथ शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय स्टार हैं. इस लिस्ट में अक्षय कुमार छठे नंबर पर हैं.

टॉप-10 में कोई दूसरा भारतीय एक्टर शामिल नहीं है. बता दें कि अक्षय कुमार की अधिकांश आय का हिस्सा प्रोडक्ट और ब्रांड के विज्ञापन से आया है. यह सूची 1 जून, 2019 और 1 जून, 2020 के बीच की कमाई को ध्यान में रखकर जारी की गई है. इस सूची में दूसरे वर्ष रेसलर से फिल्म स्टार स्टार बने ड्वेन जॉनसन ने टॉप किया है, जिनकी कुल कमाई 87.5 मिलियन डॉलर है. जॉनसन को उनके रिंग नाम द रॉक से भी जाना जाता है.

फॉर्ब्स ने जारी की लिस्ट, हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स को छोड़कर अक्षय कुमार बने  दुनिया के छठे अमीर - Khabri Time

1. ड्वेन जॉनसन
2.रेयन रेनॉल्ड्स
3. मार्क वाह्लवर्ग
4. बेन अफ्लैक
5. विन डिजल
6. अक्षय कुमार

दुनिया के सबसे कमाऊ स्टार्स की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम, एक साल में  कमाए इतने करोड़ - BackToBollywood

आपको बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार कई बार इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. फोर्ब्स की वर्ल्ड हाइएस्ट पेड-100 सेलेब्रिटीज लिस्ट में भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम है. हालांकि, अक्षय की कमाई बीते एक साल में 22% घटकर 364 करोड़ रुपए (4.84 करोड़ डॉलर) रह गई है. लिस्ट में वे 33वीं रैंक से फिसलकर 52वें नंबर पर आ गए हैं. पिछले साल अक्षय की इनकम 466 करोड़ रुपए थी.

1 साल में कमाए 444 करोड़, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय एक्टर है अक्षय  कुमार - BackToBollywood

फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर हैं. फोर्ब्स ने अक्षय को भारत के सबसे बड़े दानदाता सेलिब्रिटीज में भी शुमार किया है. उन्होंने कोरोना रिलीफ फंड में 25 करोड़ रुपए दिए थे.

Post navigation

Previous: अक्टूबर के अंत में फिर बढ़ेगा कोरोना संक्रमण, मौसम और त्योहार बनेंगे कड़ी चुनौती :-
Next: हाथरस गैंगरेप घटना को लेकर संजय राउत ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.