Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस बार जल्दी आएगा सर्दी का मौसम, जानिए कब से तापमान में शुरू हो जाएगी गिरावट:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

इस बार जल्दी आएगा सर्दी का मौसम, जानिए कब से तापमान में शुरू हो जाएगी गिरावट:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
54793ee9e72e1acfb1b387332a69a164

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही हल्की हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में तापमान घट जाता है, जबकि दिन में तीखी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होता है। सितंबर के महीने में मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला।

lucknow winter mornings | Winter mornings, Winter, Lucknow

भारी बारिश हुई तो गर्मी ने भी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किए गए। मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा। पढ़िए नई दिल्ली से संजीव गुप्ता की रिपोर्ट|

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, राजधानी दिल्ली की फिजा में आंशिक बदलाव तो महसूस हो ही रहा है, पखवाड़े भर के दौरान गुलाबी ठंड भी महसूस होने लगेगी। अक्टूबर माह में ही अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा, जबकि नवंबर में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी।

Bone chilling temperature in Lucknow, minimum records 2.5 degrees Celsius |  Skymet Weather Services

 

सितंबर माह में सामान्यतः अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार यह औसतन 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 3.4 डिग्री अधिक है। 19 सितंबर को तो अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि सितंबर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 16 सितंबर 1938 के नाम है, जब अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

UP, Lucknow coldest in past three years | Cities News,The Indian Express

 

इसी तरह सितंबर का सामान्य न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इस बार यह औसतन 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। हालांकि 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस भी रहा था। इस माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 सितंबर 1964 का है जब न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

Fog in Lucknow, cold wave intensifies in Uttar Pradesh - The Financial  Express

 

अगर बारिश की बात करें तो सितंबर में होने वाली बारिश का सामान्य आंकड़ा 125.1 मिमी का है, जबकि इस साल केवल 20.9 यानी 83 फीसद कम बारिश हुई। यह बात अलग है कि इस साल मानसून ने दिल्ली में दो दिन पहले 27 जून के बजाय 25 जून को ही दस्तक दे दी थी, वहीं इसकी विदाई भी 25 सितंबर की जगह पांच दिन देरी से 30 सितंबर को हुई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले हवाला के एक करोड़ 27 लाख रुपए:-
Next: ड्रग्स को लेकर ट्रोल करने वालों की बोलती बंद की अभिषेक बचचन ने:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.