Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली पर नहीं हो पाएगी रिलीज:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिवाली पर नहीं हो पाएगी रिलीज:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
soorya

देश भर में सिनेमाघर खोलने की इजाजत 15 अक्टोबर से दे दी गई है। पश्चिम बंगाल में तो एक अक्टोबर से ही सिनेमाघर खुल गए हैं। सिनेमाघर मालिक अपने सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं क्योंकि सिनेमाघर को 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है। उदाहरण के लिए, किसी सिनेमाघर में 300 सीटें हैं तो वह 150 टिकट ही बेच सकेगा।

अक्षय की 'सूर्यवंशी' से टकरा रहे सलमान, दिवाली पर रिलीज करना चाहते हैं  'राधे'?

सिनेमाघर से जुड़े व्यावसायियों में जहां खुशी का माहौल है तो मन में संदेह भी है। क्या दर्शक सिनेमाघरों में आएंगे? वे कौन सी फिल्म शुरुआत में दिखाएंगे? क्या बड़ी फिल्में रिलीज होंगी? ये प्रश्न उन्हें परेशान कर रहे हैं।

यदि 15 अक्टोबर से सिनेमाघर शुरू होते हैं तो कुछ पुरानी फिल्मों का सहारा लेना होगा। नई छोटे बजट की कुछ फिल्में रिलीज हो सकती हैं। लेकिन बड़ी फिल्में तो तभी रिलीज होंगी जब पूरे देश में सिनेमाघर खुलेंगे और ज्यादा दर्शकों की इजाजत मिलेगी।

सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार करेंगे सबसे बड़ी एक्शन फिल्म! | bollywood -  News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी

जो बड़े बजट की फिल्में रिलीज की बाट जोह रही हैं उनमें अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है। मार्च के अंतिम सप्ताह में रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन मार्च के मध्य में सिनेमाघरों को कोविड-19 के कारण बंद रखने का आदेश आ गया और तब से इस‍ फिल्म की रिलीज टलती जा रही है।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी से वीडियो लीक | Akshay Kumar and  Katrina Kaif's Sooryavanshi leaked video - Hindi Filmibeat

एक अनुमान के तहत माना गया कि इस दिवाली पर इसे रिलीज किया जा सकता है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माता इस तरह के माहौल में फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते। आधी कैपेसिटी, भय का माहौल से फिल्म के व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

यदि दिवाली पर फिल्म रिलीज करना है तो एक महीने पहले से प्रचार करना शुरू करना होगा और तब तक इस बात का पता करना कठिन होगा कि दर्शकों का रुझान सिनेमाघर में फिल्म देखने के प्रति कैसा है। लिहाजा वे जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं।

OTT Platform: सूर्यवंशी और 83 की रिलीज की तैयारी - Hum Samvet

खबर है कि वे अपनी फिल्म को आगे बढ़ाना चाहते हैं और कुछ नई तारीखों पर विचार कर रहे हैं। संभवत: वे क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज करे। ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज 2021 तक टल जाएगी क्योंकि यह‍ फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। दर्शकों को बड़ी फिल्मों का और इंतजार करना होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राहतभरी खबर, जीएसटी रिटर्न फाइल करने की तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ी:-
Next: चेक से भुगतान के बदले नियम! RBI ने उठाया बड़ा कदम, जान लीजिए नए नियम:-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.