Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गूगल एप्पल जैसी कंपनियों के साथ दौड़ में भारत, खुद का ऐप स्टोर लॉन्‍च करने की तैयारी:-
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गूगल एप्पल जैसी कंपनियों के साथ दौड़ में भारत, खुद का ऐप स्टोर लॉन्‍च करने की तैयारी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_8image_12_19_535287365appleandgoogle

एपल और गूगल पर निर्भरता कम करने के लिए भारत खुद का एप स्टोर लॉन्च करने की योजना बना रहा है। गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। देश में एंड्रॉयड की 97 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। सरकार पर दबाव है कि इस मामले में भारतीय स्टार्टअप्स की मदद की जानी चाहिए।

Google को टक्कर देने की तैयारी में Apple, लॉन्च करेगी अपना सर्च इंजन! -  apple may soon launch its own search engine to take on google-mobile

रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू एप स्टोर गूगल या एपल की तरह एप स्टोर करने के लिए 30 प्रतिशत फीस नही लेगा। सरकार साथ ही इस योजना पर भी विचार कर रही है कि एंड्रॉयड हैंडसेट्स में उसके एप्स की प्री-इंस्टॉलिंग अनिवार्य बनाई जाए।

Google और Apple टक्कर देने के लिए भारत लॉन्च करेगा अपना ऐप स्टोर

दरअसल हाल में गूगल और भारतीय स्टार्टअप्स के बीच कई विवाद सामने आए हैं। गूगल ने पेटीएम के बाद फूड डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी जोमैटो और स्विगी को भी नोटिस भेजा है। उसका आरोप है कि ये भारतीय स्टार्टअपप्ले स्टोर के दिशानिर्देश और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। गूगल ने इन दोनों कंपनियों के गेमिंग फीचर्स पर आपत्तियां जताई हैं। इसके बाद से घरेलू एप स्टोर की मांग बढ़ने लगी।

गूगल और एप्पल को टक्कर देने के लिए भारत लॉन्च करेगा अपना ऐप स्टोर

इससे पहले गूगल ने डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया था। गूगल का आरोप था कि पेटीएम अपने प्लेटफॉर्म पर खेल के सट्टे से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित नीतियों का उल्लंघन कर रहा है। हालांकि कुछ ही घंटे बाद पेटीएम को प्ले स्टोर पर बहाल कर दिया गया था। पेटीएम ने गूगल के आरोपों को खारिज कर दिया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अजब-गजब : सनी लियोनी का नाम कॉलेज की मेरिट लिस्ट में टॉप पर , एक्ट्रेस बोलीं- सभी को कॉलेज में मिलूंगी:-
Next: बदल जाएगा आपका व्हाट्सअप, जल्द आने वाले हैं ये 4 शानदार फीचर्स:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.