Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गांधी जी’ को याद कर राहुल गांधी ने कहा मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, यूपी सरकार पर साधा निशाना:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गांधी जी’ को याद कर राहुल गांधी ने कहा मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा, यूपी सरकार पर साधा निशाना:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahul-gandhi-afp

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा … मैं किसी के अन्याय के आगे नहीं झुकेगा, मैं असत्य को सत्य से जीतूंगा और असत्य का विरोध करते हुए सभी कष्टों को सहन कर सकता हूं। गांधी जयंती की शुभकामनाएं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह ट्वीट प्रियंका गांधी के साथ हाथरस जाने के दौरान यूपी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के ठीक दूसरे दिन आया है। यहां उनके साथ धक्का-मुक्की की भी खबर है।

When will there be talk of defence & security, Rahul Gandhi asks ahead of  PM's 'Mann ki Baat' - The Economic Times

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और 200 से अधिक अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महामारी अधिनियम की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार किया था, जब वे हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे, जिसकी मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

BJP govt attacked unorganised economy with demonetisation, GST, lockdown,  says Rahul Gandhi

बता दें कि हाथरस में 14 सितंबर को 19 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के कोई संकेत नहीं मिलने के बाद सोमवार को अलीगढ़ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था। पीड़िता ने उपचार के दाैरान करीब 15 दिन बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सरकार द्वारा इस मामले में गठित की गई तीन सदस्यीय विशेष जांच दल जांच कर रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमालय के निचले इलाकों तक पहुंचा मानसून, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से तटीय भारत में बारिश:-
Next: बिग्ग बॉस 14: एंटरटेनमेंट का डबल डोज देंगे ये सेलेब्स, जानें इस बार बिग बाॅस में काैन-काैन कर रहा एंट्री:-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 19 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.