Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुलिस ने सुलझाई गुत्थी,कार में मिला सुवक का शव,पत्नी का हुआ खुलासा,फिर…
  • क्राइम
  • देश

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी,कार में मिला सुवक का शव,पत्नी का हुआ खुलासा,फिर…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
IMG_20191028_46444

झांसी : थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नयागांव के पास नहर में खड़ी कार में मिले युवक के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है।पत्नी ने संपत्ति को लेकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर तीन साथियों से पति की हत्या कराई थी।हत्या के बाद घटना दिखाने के लिए कार में शव रखकर नहर में धकेल दिया था।पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी डॉ.ओपी सिंह ने बताया कि थाना मोंठ के भरोसा गांव व हाल में थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी विवेक उपाध्याय(28)का शव थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नयागांव नहर में खड़ी कार में मिला था।मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव कब्जे में लिया था।पता चला था कि विवेक की गला दबाकर हत्या की गई थी।

पुलिस ने पास से ही खून से सना पत्थर भी बरामद किया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि होने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी।पुलिस ने मौके से मिले कई सुबूतों के आधार पर पड़ताल शुरू की,जहां पत्नी की संलिप्तता सामने आने लगी।पुलिस ने शक होने पर मृतक की पत्नी सोनिया उपाध्याय को हिरासत में लिया।सख्ती से पूछताछ होने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पत्नी सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था।वह संपत्ति को बेचकर शराब पीने और दूसरी महिलाओं के साथ मौज मस्ती कर रकम उड़ाने लगा।उसकी आदतों से वह परेशान रहने लगी और दूसरे के साथ जीवन बिताने की सोचने लगी।रास्ते से हटाने के लिए उसने थाना बबीना के खजराहा निवासी हरवेंद्री तथा उसके प्रेमी आनंद कुमार व एक अन्य व्यक्ति सुखनंदन को बुलाकर हत्या की साजिश रची।इसके लिए पांच लाख रुपये में सुपारी तय हुई।घटना के बाद दो लाख रुपये देने तय हुए थे।

शाम सात बजे 20 अक्तूबर का सोनिया ने हरवेंद्री को उसकी बहन के यहां छोड़ आने के बहाने से विवेक को हरवेंद्री के साथ कार से नयागांव नहर भेज दिया।यहां पहले से ही आनंद राजपूत,सुखनंदन खड़े मिले।रास्ते में शराब पीने के दौरान विवेक नशे में हो गया।नहर के पास पहुंचते ही सभी कार में सवार हो गए।इससे पहले विवेक कुछ समझ पाता,तभी उसके सिर पर पत्थर से प्रहार के बाद गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या कर दी गई।

विवेक की मौत हो जाने के बाद हादसे को घटना को दिखाने के लिए सभी ने धक्का देकर को नहर में धकेल दिया।फिर सभी भागकर अपने-अपने घर चले गए।पुलिस ने सोनिया से जानकारी जुटाने के बाद तीनों आरोपियों को भी नगरा हाट के पास से पकड़ लिया।पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व पत्थर बरामद कर लिया है।विवेक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये सुपारी तय हुई थी।दो लाख रुपये रकम घटना के बाद मिलनी थी और बकाया तीन लाख रुपये संपत्ति बेचकर देनी थी।

बताया गया है कि मृतक ने संपत्ति व कार पत्नी के नाम कर रखी थी,लेकिन वह जबरन दबाव बनाकर बिकवाने लगा था।जिससे परेशान होकर सोनिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर षणयंत्र रचा।

Post navigation

Previous: यूपी पुलिस ने की एक शर्मनाक हरकत,पहले दुघर्टनाग्रस्त वाहन से बैट्री निकली फिर टेप रिकॉर्डर,वीडियो वायरल
Next: दिवाली के अगले दिन प्रदूषण का बुरा हाल,सड़कों पर दिखा पटाखों का कूड़ा,इतने लोग बीमार…

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.