Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • करीना कपूर बोलीं- तैमूर के समय प्रेग्नेंसी में की थी एक गलती, इस बार नहीं चाहती ऐसा हो:-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

करीना कपूर बोलीं- तैमूर के समय प्रेग्नेंसी में की थी एक गलती, इस बार नहीं चाहती ऐसा हो:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

करीना कपूर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। अपने दूसरे बेबी को लेकर करीना काफी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया कि ऐसी कौनसी चीज है जिसे वह दूसरी प्रेग्नेंसी में दोहराना नहीं चाहतीं।

Kareena Kapoor Pregnant 2016 Photos with Kareena Kapoor Baby Bump Pictures  - YouTube

करीना ने कहा, ‘तैमूर के समय जब मैं प्रेग्नेंट थी तब सब मुझे बहुत खाने के लिए कहते थे और इसी वजह से मेरा 25 किलो वजन बढ़ गया था। मैं फिर से वही नहीं करना चाहती। मुझे बस हेल्दी और फिट रहना है। मुझे लगता है कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान सब कहते थे पराठा खाओ, घी खाओ, दूध पियो। लेकिन अब मैं कहती हूं कि सुनो मैंने पहले ये सब किया हुआ है। मैं जानती हूं मेरे बॉडी को किसकी जरूरत है’।

करीना ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी को वही मिलता है जो वो डिजर्व करता है और जो उसकी किस्मत में होता है। ऐसा नहीं है कि तैमूर अली खान देश का सबसे बड़ा स्टार बनने वाला है। भले ही वह इस देश में सबसे ज्यादा फोटोज क्लिक किए जाने वाला बच्चा है, जो भी इसकी वजह हो। लेकिन मैं हमेशा यही चाहूंगी कि मेरा बेटा अपने पैरों पर खड़े हो और अपना नाम खुद कमाए। मैं चाहूंगी कि उसे जो बनना है वो बने फिर चाहे वो शेफ हो, पायलट या कुछ भी’।

Style file: The best of Kareena Kapoor Khan's pregnancy style! | PINKVILLA

बताते चलें कि करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की भी काफी शूटिंग बची है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं करीना बेबी बंप के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कैसे करेंगी। खैर, मेकर्स ने इसका रास्ता निकाल लिया है।

एक सोर्स ने ई-टाइम्स को बताया, बेबो का बेबी बंप अब दिखने लगा है तो इसे छिपाने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि करीना को ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए अभी 100 दिन की शूटिंग करनी है। ऐसे में उम्मीद है कि वह सितंबर या फिर अक्टूबर में फिल्म की टीम को जॉइन करेंगी और अपने हिस्से का शूट पूरा करेंगी।

Post navigation

Previous: सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत? एक्टर के फार्महाउस मैनेजर ने बताई सच्चाई:-
Next: एक लड़की को 500 किलोमीटर दूर घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने चलाई राजधानी एक्सप्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.