Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उमरिया जिले में हाथियों के झुंड़ ने ले ली किसान की जान:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उमरिया जिले में हाथियों के झुंड़ ने ले ली किसान की जान:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
elephants22_2019626_101626_26_06_2019

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे मानपुर रेंज क्षेत्र के ग्राम नोगामा में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हाथियों के कुचल देने के कारण हो गई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक किसान अन्नू केवट पिता बाल्मीकि केवट अपने खेत में फसल की रखवाली करने के लिए रुका था। रात के समय वह मचान पर सो रहा था इसी दौरान जंगली हाथी खेत में घुस गए। चिंघाड़ते हुए हाथियों ने मचान को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे किसान खेत में गिर गया और हाथी उसे रौंदते हुए आगे निकल गए। इस घटना में अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और वन विभाग के लोग सुबह पहुंचे और लाश को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

\Umaria News: Umaria News : साथियों की खुशबू खींच रही जंगली हाथियों को  मदमस्त होकर कर रहे टाइगर रिजर्व में चहलकदमी - Naidunia.com

वन विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। बांधवगढ़ के जंगल में पिछले 3 साल से जंगली हाथियों ने अपना स्थाई निवास बना लिया है और यह हाथी आसपास के गांव में पहुंच जाते हैं। बांधवगढ़ से लगे गांव में हाथियों द्वारा किसी किसान को क्षति पहुंचाने की यह पहली घटना है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल में टपरे में फांसी पर लटका मिला किशोर का शव:-
Next: दमोह जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल, 35 को लिया हिरासत में:-

Related Stories

images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 13 hours ago 0
abp
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा’, यूसीसी पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
(4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.