Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हाथरस मामले की सी बी आई जांच कराने का फैसला, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस मामले की सी बी आई जांच कराने का फैसला, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
CM-yogi-1

उप्र के बूलगढ़ी गांव में युवती की मौत को लेकर उठ रहे बवंडर को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) से जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे पूर्व दिन में राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन पर युवती के स्वजन संतुष्ट दिखे। दोनों अधिकारी दोपहर 2ः20 बजे मृत युवती के घर पहुंचे। युवती के पिता, मां, बहन, भाई, भाभी सहित नौ लोगों के साथ जमीन पर बैठ अधिकारियों ने बातचीत की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

Hathras case: UP Chief Minister Yogi Adityanath has directed to suspend the  SP, DSP, Inspector and some others officials - हाथरस केस: एसपी, डीएसपी,  इंस्पेक्टर समेत कई अफसरों को सीएम योगी आदित्यनाथ

जो लापरवाह रहे, उन पर कार्रवाई हो चुकी है। एसआइटी पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर परिवार ने संतुष्टि जाहिर की। हालांकि परिवार ने बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने देने और घर पर पुलिस की निगहबानी की शिकायत की। मृतका और आरोपितों के परिवार के नार्को टेस्ट को लेकर बखेड़ा मचा हुआ है। युवती के पिता ने बताया कि दोनों अधिकारियों से नार्को टेस्ट के बारे में कोई बात नहीं हुई।

 

Yogi adityanath की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi - NDTV India

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिलेबस में होगी 40 फीसदी की कटौती, सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट जोन में खुलेंगे स्कूल:-
Next: नागिन को भी हो गया कोरोना? जानिए नागिन 5 फेम सुरभि चांदना की कोरोना रिपोर्ट का नतीजा:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.