Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुरुग्राम में चार फूड डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से गैंगरेप और मारपीट की:-
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गुरुग्राम में चार फूड डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से गैंगरेप और मारपीट की:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
4-food-delivery-boy-gang-raped-woman-condition-critical

हरियाणा में आए दिन कहीं न कहीं बलात्कार का मामला सामने आ रहा है. ऐसा ही एक ताजा मामला गुरुग्राम का आया है जहां पर चार फूड डिलीवरी ब्वॉय ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया| साइबर सिटी गुरुग्राम में 25 वर्षीय महिला से चार फूड डिलीवरी ब्वॉय ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. गैंगरेप के बाद युवकों ने महिला के साथ मारपीट भी की| जिससे महिला को कई गंभीर चोटें आई हैं घायल महिला को पहले गुरुग्राम के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसको मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है|

Four food delivery boy gangraped and beat woman in Gurugram, Woman in  critical condition – Viral Mate
मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से रात करीब एक बजे दो युवक महिला को डीएलएफ फेस 2 स्थित किसी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले गए. वहां बाद में दो अन्य युवक भी पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया|

पीड़ित 25 वर्षीय महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. रात में करीब एक बजे दो युवक महिला को मिले. वे महिला को डीएलएफ फेस 2 स्थित किसी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले गए. वहां दो अन्य युवक भी पहुंचे और महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कीं. जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की|

25-year-old woman gang-raped, brutally thrashed, 4 accused arrested - Live  India

गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों आरोपियों की पहचान पंकज, पवन, रंजन और गोविंद के रूप में हुई. यह चारों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. वे गुरुग्राम के चक्करपुर में किराये के घर में रहते हैं. यह चारों आरोपी फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी और जोमैटो में काम करते हैं. उनसे गुरुग्राम पुलिस पूछताछ कर रही है|

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कल होगी जीएसटी कौंसिल की 42वीं बैठक, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है :-
Next: दुर्ग में हादसा:देर रात एक्सीडेंट में तीन युवकों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में मारे गए बाइक सवार:-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.