Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महिला आईपीएल के बाद श्रीलंका दौरे पर जा सकती है टीम इंडिया, कप्तान मिताली राज ने जताई खुशी:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महिला आईपीएल के बाद श्रीलंका दौरे पर जा सकती है टीम इंडिया, कप्तान मिताली राज ने जताई खुशी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
987654536784433_202010185859

यूएई में चार से नौ नवंबर तक महिला आईपीएल होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरा करके द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल कर सकती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की कि महिला आईपीएल (चैलेंजर सीरिज) के बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा कर सकती है, लेकिन 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के कारण बाधा पैदा हो सकती है।

महिला IPL के बाद श्रीलंका दौरे पर जा सकती है भारतीय टीम

उन्होंने कहा, ”भारतीय महिला टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिये श्रीलंका जा सकती है। पृथकवास की अवधि एक मसला है चूंकि हमने देखा कि बांग्लादेश पुरुष टीम का दौरा भी स्थगित हो गया। हमें उम्मीद है कि हमारी महिला टीम श्रीलंका जाएगी।” ऐसी संभावना है कि महिला क्रिकेटर महिला आईपीएल के बाद सीधे श्रीलंका जाएंगे, जैसे पुरुष टीम सीधे ऑस्ट्रेलिया जाएगी।

महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने इसका स्वागत करते हुए कहा, ”यह काफी रोमांचक है और पूरी संभावना है कि भारतीय महिला टीम पुरुष टीम से पहले द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल कर सकेगी।

Indian women's cricket team may visit Sri Lanka after Challenger series -  India TV Hindi News

गौरतलब है कि महिला टी-20 चैलेंज के तीसरे सत्र का आयोजन चार से नौ नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चल रहे आईपीएल के साथ किया जाएगा। यूएई में ही आईपीएल 13 का आयोजन किया जा रहा है और इसके प्लेऑफ के दौरान महिला टी-20 चैलेंज आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल तीन टीमें होंगी और इसमें चार मैच खेले जाएंगे। समझा जाता है कि सभी भारतीय और विदेशी खिलाड़ी अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में यूएई पहुंच जाएंगी।

आईपीएल की टीमों की तरह ही महिला चैलेंज की तीनों टीमों को जैविक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एक होटल में रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें छह दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा तथा पहले, तीसरे और पांचवें दिन खिलाड़ियों के टेस्ट कराए जाएंगे। सभी टेस्ट पास करने के बाद ये खिलाड़ी ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या टास्क के दौरान हिना खान ने काटे थे जैस्मिन भसीन के बाल आइये जानते है :-
Next: हाथरस कांड के बहाने यूपी में जातीय व सांप्रदायिक दंगे भड़काने की बड़ी साजिश, लखनऊ में मुकदमा दर्ज:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.