Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश पुरुष पुलिसकर्मी ने पकड़ा प्रियंका गाँधी का कुर्ता, यूपी पुलिस को मांगना पड़ी माफी:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश पुरुष पुलिसकर्मी ने पकड़ा प्रियंका गाँधी का कुर्ता, यूपी पुलिस को मांगना पड़ी माफी:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
maxresdefault

हाथरस केस में यूपी पुलिस के एक्शन पर लगातार सवाल उठाए जा रहे है। अब पुलिस को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगना पड़ी है। दरअसल, बीते दिनों प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के साथ पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं, तब दिल्ली यूपी बॉर्डर पर यूपी पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गई थी। इसी दौरान डीएनडी पुल पर एक पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़ लिया था। यह हरकत वीडियो में कैद होने के बाद अब यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगी है और कहा है कि दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीनियर लेडी ऑफिसर से जांच करवाई जाएगी।

पुरुष पुलिसकर्मी ने पकड़ा हाथरस जा रही प्रियंका गांधी का कुर्ता - YouTube

हाथरस कांड के विरोध में आज देशभर में सत्याग्रह करेगी कांग्रेस:-

कांग्रेस ने हाथरस कांड को बड़ा मुद्दा बनाने की ठान ली है। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिलने के एक दिन बाद पार्टी ने इस घटना के विरोध में देशभर में सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। इसके तहत पीड़िता को न्याय की मांग करते हुए सोमवार को जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मनमानी कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस समिति महात्मा गांधी या भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने या किसी अन्य प्रमुख स्थान पर धरने का आयोजन करेगी।

हाथरस जा रही प्रियंका गांधी का पुरुष पुलिसकर्मी ने पकड़ा का कुर्ता, बोले-  संजय राउत योगी राज में महिला पुलिस नहीं है क्या? - PR News India

उन्होंने कहा कि 19 साल की लड़की को उसके जीवन में और मौत के बाद भी न्याय और सम्मान नहीं मिला। उसके परिवार की सहमति के बगैर उसके शव का रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की अमानवीयता और मनमानी से हर कोई सदमे में है। वेणुगोपाल ने राहुल और प्रियंका को हाथरस जाते समय उत्तर प्रदेश की सीमा पर रोके जाने के लिए भी राज्य सरकार की आलोचना की।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना:-
Next: दुर्ग मामला फसल खराब होने से परेशान था किसान, चिट्ठी में लिखी यह बात और कर ली खुदकुशी:-

Related Stories

images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 14 hours ago 0
abp
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा’, यूसीसी पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
(4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

के षष्ठम स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.