Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीपिका त्रिवेदी मर्डर मामला गांव में छिपा कातिल, पुलिस जल्द राजफाश का कर रही दावा:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दीपिका त्रिवेदी मर्डर मामला गांव में छिपा कातिल, पुलिस जल्द राजफाश का कर रही दावा:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
05_10_2020-04amb_47_04102020_20835944_6562_s

राजधानी के दीपिका त्रिवेदी हत्याकांड का पुलिस सप्ताहभर बाद भी राजफाश नहीं कर सकी है। हालांकि, अब तक पुलिस की छानबीन में कातिल के गांव का होने का दावा किया जा रहा है। इंस्पेक्टर बंथरा ने भी करीबी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही। इस मामले में अब तक दो दर्जन संदिग्धों से पुलिस छानबीन कर चुकी है। टावर से घटना में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों का भी डाटा लिया जा चुका है। कुछ संदिग्ध नंबर राडार पर हैं। पुलिस ने जल्द ही वारदात के राजफाश की बात कही है।

Police investigation of Deepika Trivedi murder case in Lucknow

घटना से दो दिन पहले दीपिका के घर में काम करने गए मिस्री समेत कुछ अन्य संदिग्ध भी पुलिस के शक के दायरे में हैं। हालांकि, पुलिस अभी हत्यारोपितों का पता नहीं लगा सकी है। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शक के दायरे में आये लोगों से पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग टीमें हत्यारोपित की तलाश में लगी हैं। गौरतलब है कि 27 सितंबर को दीपिका की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया था।

Police investigation of Deepika Trivedi murder case in Lucknow

जाते-जाते बदमाश नागेश्वर मंदिर से आभूषण जड़ित चांदी का मुकुट और दानपात्र भी लूट ले गए थे। बाद में गांव के बाहर खाली दानपात्र मिला था। पुरोहित दीप नारायण के दो पत्नियां दीपिका और कुसुमा हैं। रविवार रात वह कुसुमा और चार बच्चों के साथ गांव में ही हनुमान मंदिर के चबूतरे पर लेटे थे। दीपका घर में अकेले थीं। देर रात घर के पीछे की पक्की दीवार काटकर अंदर घुसे बदमाशों ने दीपिका की हत्या कर दी। पति ने गला दबाकर लूटपाट के बाद हत्या की बात कहकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी, जबकि रिपोर्ट से पहले बंथरा पुलिस ने दीपिका के शरीर पर कोई चोट के निशान न होने की बात कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उतर प्रदेश पॉवर डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ 15 लाख बिजली कर्मचारी एक दिन के हड़ताल पर है:-
Next: कोविड 19 की वैक्सीन कोवाक्सिन का इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ाने के लिए भारत बायोटेक ने विरोवाक्स से मिलाया हाथ:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.