Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हाथरस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, यूपी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल:-
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हाथरस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, यूपी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Supreme-Court-Reservation

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती से कथित गैंगरेप और मौत के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। इस केस की SIT से जांच कराने को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में यूपी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए SIT जांच की मांग की गई है।

क्‍या Hathras Case की होगी SIT जांच? आज सुप्रीम कोर्ट पर सबकी निगाहें

चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमण्यम की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी।
याचिका में कहा गया है कि उत्तरप्रदेश में मामले की जांच और ट्रायल निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। शीर्ष अदालत को इस केस की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने का आदेश देना चाहिए, ताकि युवती और उसके परिवार को इंसाफ मिल सके।

राज्य के हाथरस जिले में 14 सितंबर को 19 साल की दलित युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद करीब एक पखवाड़े बाद उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। कथित रूप से माता-पिता की राजामंदी के बगैर देर रात उसका अंतिम संस्कार कर दिए जाने से मामला और बिगड़ गया।

हाथरस गैंगरेप केस: मानवाधिकार आयोग का यूपी सरकार और डीजीपी को नोटिस |  hathras gangrape case NHRC issues notice to Chief Secretary DGP of  Government of Uttar Pradesh - Hindi Oneindia

हाथरस में दलित युवती के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत की घटना को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने जातिगत संघर्ष भड़काने के प्रयास करने से लेकर देशद्रोह तक के आरोपों में राज्य भर में कम से कम 19 प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

Post navigation

Previous: पंपोर आतंकी हमले में सतना के सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी शहीद,सीएम शिवराज ने जताया दुख:-
Next: अस्पताल से व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने उतारा मास्क, जल्द शुरू कर सकते हैं चुनाव प्रचार:-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.