Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में नेपाली युवती के साथ रेप, दहशत में रिपोर्ट लिखाने पहुंची नागपुर:-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में नेपाली युवती के साथ रेप, दहशत में रिपोर्ट लिखाने पहुंची नागपुर:-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

नेपाल की एक युवती ने 15 दिन पहले चिनहट के एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार किये जाने का आरोप लगाया। आरोपी के धमकाने पर वह नागपुर में अपने एक नेपाली दोस्त के पास चली गई। इस दोस्त ने नागपुर में रेप की एफआईआर दर्ज करा दी। अब नागपुर से पुलिस की एक टीम के साथ पीड़िता को दस्तावेजों के साथ चिनहट भेज दिया गया। सोमवार को यह महिला यहां पहुंची पर जिस होटल का पता वह बता रही है, उस नाम का कोई होटल चिनहट में नहीं है। लिहाजा अब चिनहट पुलिस इस एफआईआर को अपने यहां स्थानान्तरित करने के लिये मंगलवार को अफसरों से राय लेगी।

नागपुर के कोराठी थाने की पुलिस ने बताया कि उनके यहां यह एफआईआर शून्य अपराध संख्या पर दर्ज की गई थी। युवती ने बताया था कि वह नौकरी के सिलसिले में 2018 में नेपाल से भारत आई थी। इस साल मार्च से वह लखनऊ में अपनी एक दोस्त के फैजाबाद रोड स्थित मकान में किराये पर रहती थी। इस दोस्त ने उसका परिचय प्रवीण राजपाल यादव से कराया था। वह लखनऊ का रहने वाला है और दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

लखनऊ में नेपाली युवती के साथ रेप, दहशत में रिपोर्ट लिखाने पहुंची नागपुर

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्त ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिये थे। जब उसने इस साल सितम्बर में रुपये वापस मांगे तो वह धमकाने लगी। इस पर उसने प्रवीण से मदद मांगी। प्रवीण ने उसे धोखा दिया और एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया।

वायरल करने की धमकी दी

पीड़िता ने नागपुर पुलिस को बताया कि आरोपी प्रवीण ने उसे बहुत धमकाया था। कहा था कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इस पर ही उसने चिनहट कोतवाली में एफआईआर नहीं लिखायी थी।

चिनहट कोतवाली में हो सकती एफआईआर

चिनहट इंस्पेक्टर धनंजय पाण्डेय ने बताया कि नागपुर से पुलिस टीम पीड़िता को लेकर आयी है। वहां के डीएसपी ने डीसीपी चारू निगम के लिये पत्र लिखा है। डीसीपी से मंगलवार को इस बारे में बात की जायेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ज़ईफाईव पर रिलीज हुई फिल्म अरेंज्ड मैरिज और अनामिका, दोनों की कहानी है अनोखी और किरदार भी हैं जबरदस्त:-
Next: उत्तर प्रदेश घर में सो रहे पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, हंसिये के वार से बेटी घायल :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.