Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश घर में सो रहे पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, हंसिये के वार से बेटी घायल :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश घर में सो रहे पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, हंसिये के वार से बेटी घायल :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

कुशीनगर के तरया सुजान थानाक्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग टोला सियरहा में देर रात सोते समय दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर बेटी बीच-बचाव करने पहुंंची तो हत्यारोपी ने हंसिये से वॉर कर उसे भी घायल कर दिया और फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीण पुलिस पर तमाम आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। मंगलवार को सुबह एडिशनल एसपी की अगुवाई में सीओ सर्किल तमकुहीराज के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंंची। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग 5 घण्टे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। डबल मर्डर की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार गांंव के ही रमाशंकर राजभर ने दंपति की हत्या की है। रमाशंकर अपराधी है। मारा गए बुधन दो-तीन मुकदमोंं में उसके खिलाफ गवाह थेे।

घर में सो रहे पति-पत्नी की गला रेत कर हत्या, हंसिये के वार से बेटी घायल -  Crime Nazar News

सोमवार की देर रात परसौनी बुजुर्ग टोला सियरहा निवासी बुधन राजभर( उम्र 50 वर्ष) और उनकी पत्नी सनकेशिया( उम्र 47वर्ष) भोजन के बाद घर के दरवाजे के सामने सो रहे थे। तभी गांंव का ही रामशंकर राजभर पहुंंचा और बुधन के गले पर वार कर दिया। बुधन को बचाने के लिए जब पत्नी सनकेशिया बीच मेंं आईंं तो आरोपी ने उनके ग़ले पर भी हंसिए से वार किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर घर से निकलकर बीच बचाव करने आई बेटी सावित्री को भी आरोपी ने हंंसिये से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ पुलिस पर तमाम आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन करने लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी रमाशंकर पर हत्या औ हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैंं।

Kushinagar News: डबल मर्डर से सनसनी, पति और पत्नी की गला रेतकर हत्या, मर्डर  के मामले में गवाह था मृतक | kushinagar - News in Hindi - हिंदी न्यूज़,  समाचार, लेटेस्ट ...

वह गांव में घूम कर बुधन को मारने की धमकी दे रहा था तो रविवार को ग्रामीणों ने लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सोमवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुछ देर रखने के बाद छोड़ दिया। छूट कर आने के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी एपी सिंह की अगुवाई में सीओ सर्किल तमकुहीराज और सात थानों की पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी। काफी जद्दोजहद के बाद लगभग 5 घण्टे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। डबल मर्डर की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वही गांंव मे तनाव की स्थिति को देखते हुए सीओ तमकुहीराज फूलचन्द की अगुवाई में कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में नेपाली युवती के साथ रेप, दहशत में रिपोर्ट लिखाने पहुंची नागपुर:-
Next: यूपी के कई शहरों में बत्ती गुल: करोड़ों लोगों ने बिना बिजली बिताई रात, कहीं पानी को हाहाकार तो कहीं गर्मी ने किया बेहाल:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.